Monday, May 18, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

मंडियों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाएं हर सुविधा:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉 फसलों का भुगतान समय पर और सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएं:मुख्यमंत्री
👉 कहा: किसानों का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों (डीसी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करते हुए राज्यभर में सुचारु खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक निर्देश जारी किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रियों की अंबाला से विशेष ट्रेन को किया रवाना

उन्होंने डीसी को निर्देश दिए कि सभी मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना (बोरियां), स्वच्छ पेयजल, उचित बैठने की व्यवस्था, साफ-सुथरे शौचालय और अच्छी तरह संचालित कैंटीन सेवाएँ सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर प्रभावी सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडी में खरीद प्रक्रिया की निगरानी और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। साथ ही, मंडियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू संचालन के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस सहायता लेने के भी निर्देश दिए गए।किसानों के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी गई फसलों का भुगतान समय पर और सीधे किसानों के बैंक खातों में बिना किसी देरी के किया जाए।

इसे भी पढ़ें Haryana में पैट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इसके अतिरिक्त, सभी उपायुक्तों को नियमित रूप से मंडियों का दौरा करने और स्थानीय स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए , ताकि सभी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके और संपूर्ण खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि चल रहे रबी सीजन के दौरान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और किसान हितैषी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाएगा और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related