Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास, शिक्षा, सामाजिक कल्याण तथा समाज के सभी वर्गों में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित पहलों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।
इसे भी पढ़ें 👉Haryana News: ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ से बिना आवेदन घर बैठे मिल रहा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति को हरियाणा में संचालित विभिन्न विकासात्मक पहलों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने राज्य की प्रगति और जनहित के प्रति राष्ट्रपति द्वारा निरंतर दिए जा रहे मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




