Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में 11 मई 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारत की सनातन संस्कृति, आस्था, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगा। राज्य के सभी जिलों में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं तथा सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़ना है। यह पर्व भारत की उस अदम्य आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिसने अनेक चुनौतियों के बावजूद अपनी सांस्कृतिक चेतना को सदैव जीवित रखा। कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, नूंह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, जींद में विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, अंबाला में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, सोनीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और गुरुग्राम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसे भी पढ़ें 👉 ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਮਾਨਸਾ ਅਤੇ ਸਰਦੂਲਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ‘ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਯਾਤਰਾ’ ਕੀਤੀ
इसी प्रकार, पानीपत में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, पंचकूला में राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल, रोहतक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, यमुनानगर में कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सिरसा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, हिसार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, पलवल में खेल मंत्री श्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, चरखी दादरी में सांसद श्री धर्मबीर सिंह, कैथल में सांसद श्री नवीन जिंदल, हांसी में सांसद श्री सुभाष बराला, झज्जर में सांसद श्री संजय भाटिया, फतेहाबाद में सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा और रेवाड़ी में सांसद श्रीमती रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों के विधायक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




