spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को बनाएगा लाभार्थी: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

Date:

spot_img

Chandigarh News :  हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय से संतृप्ति का जो मॉडल सामने आया है, वह केवल योजनाएं बनाने का नहीं, बल्कि पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान को शासन व व्यवस्था का केंद्र बनाया है, इसी बूते देश व प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार ने जनता का भरोसा जीतना सुनिश्चित किया है। मंत्री आज रोहतक में एक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें 👉 Haryana News: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अगले 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा की

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय भारतीय चिंतन की मूल भावना है। एकात्म मानववाद के दर्शन से निकला यह विचार केवल किसी व्यक्ति को आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और अवसरों की समान उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त करता है। एकात्म मानववाद को गहराई से आगे बढ़ाएं तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब, किसान, महिला, युवा, मजदूर या वंचित व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो योजनाएं बनें वो जनकल्याण और सशक्तिकरण का माध्यम बनें। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं आमजन को लाभार्थी बनाने तक सीमित नहीं है। सरकार हर नागरिक को जिम्मेदार और भागीदार नागरिक बनाने के मूल मंत्र पर काम कर रही है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

जमीन से जुड़े सभी काम हों आसान, पारदर्शी और समय पर, यही सरकार का उद्देश्य : मुख्यमंत्री

👉पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 और ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था की मुख्यमंत्री...

CM Nayab Singh Saini ने हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम में की दो बड़ी घोषणाएं

👉बुनियाद योजना के तहत संचालित 103 केंद्रों में 25...