मुख्यमंत्री ने चौ. सहीराम बिश्नोई के नाम पर एक अस्पताल का नाम रखने की घोषणा की
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जिला सिरसा के गांव सकताखेड़ा पहुंचे और हिंदी आंदोलन सेनानी एवं संयुक्त पंजाब के अबोहर क्षेत्र से पूर्व विधायक स्वर्गीय चौधरी सहीराम बिश्नोई की स्मृति सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. चौ. सहीराम बिश्नोई के परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इसे भी पढ़ें 👉योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्व. चौधरी सहीराम बिश्नोई एक महान व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा है। ऐसे महान जननायक से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी और उनकी यादें सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक अस्पताल का नाम स्व. चौधरी सहीराम बिश्नोई के नाम पर रखने की घोषणा की।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें





