spot_img
spot_img
spot_img

विलुप्त होती सांझी कला को मिलेगा नया जीवन

Date:

spot_img

👉 महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की है अनूठी पहल

Haryana News : हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर एवं पारंपरिक लोक कला ‘सांझी’ के संरक्षण और पुनर्जीवन के उद्देश्य से कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंडल स्तर पर तीन दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे इस प्राचीन लोक कला को संरक्षित करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल तथा महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न मंडलों में सांझी 2 से 4 जून तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यशालाओं में महिलाएं भाग लेकर सांझी कला के विभिन्न स्वरूपों को सीखेंगी तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांझी का निर्माण करेंगी।

इसे भी पढ़ें 👉धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सांझी केवल एक कला नहीं, बल्कि हरियाणा प्रदेश की लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस कला के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सकेगी। शहरीकरण और आधुनिक जीवनशैली के कारण युवा पीढ़ी इस पारंपरिक कला से दूर होती जा रही है। जिसके कारण विभाग मंडल स्तर पर महिलाओं और युवाओं को इस कला के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इस निशुल्क कार्यशाला में सांझी सीखने की इच्छुक महिलाएं सांझी बनाने की कला के गुर सीख सकती हैं।उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लें और हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे इस लोक कला को सीखकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचा सकें।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

DGP Gaurav Yadav ਵੱਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਡੂੰਘਾ ਦੁੱਖ ਪ੍ਰਗਟਾਇਆ

👉ਸ਼ਹੀਦ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਾਣ...

ਮਹਿਤਾ ਪਿਤਾ-ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਜੋੜੀ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਦਿਵਾਈ ਇਤਿਹਾਸਕ ਜਿੱਤ

👉ਧੰਨਵਾਦੀ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ 2 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਲੰਬੇ ਕਾਫਲੇ ਨੇ...

धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख गुरुओं...