अंबाला के कैंसर अस्पताल में शीघ्र लगवाई जाए एडवांस तकनीक की पैट-स्कैन मशीन: मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री ने मशीन की स्थापना के लिए स्वास्थ्य विभाग को अगले 15 दिन में टेंडर के नियम-शर्तें अनुमोदित करवाने के निर्देश दिए
Haryana News:-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए अंबाला के कैंसर अस्पताल में जल्द से जल्द पैट-स्कैन मशीन की स्थापना करवाई जाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को अगले 15 दिन में टेंडर के नियम-शर्तें तैयार कर इन्हंे अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री अनिल विज व मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री आरके खुल्लर भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंबाला का कैंसर अस्पताल कैंसर के मरीजों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यहां आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में पैट-स्कैन मशीन का होना बहुत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें 👉एचटेट परीक्षा सीईटी की तर्ज पर पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाई जाए- मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि पैट-स्कैन मशीन एक उन्नत चिकित्सा इमेजिंग मशीन है जो मरीज के शरीर में कैंसर की पहचान करने के लिए बहुत कारगर है। इससे यह भी पता लग जाता है कि कैंसर किस स्टेज में है और यह शरीर के किस-किस हिस्से में फैल चुका है। इस मशीन के माध्यम से कीमोथैरेपी या रेडियोथैरेपी के प्रभाव का मूल्यांकन भी किया जा सकता है जिससे कैंसर के इलाज में काफी मदद मिलती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में पहले प्रस्तावित एनालोग मशीन के स्थान पर डिजिटल मशीन लगाई जाए ताकि कैंसर की पहचान के सटीक परिणाम मिल सके और मरीजों के इलाज में अधिक सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई खरीदी जाने वाली पैट-स्कैन मशीन अब तक की सबसे आधुनिक तकनीक वाली हो। उन्होंने कहा कि पैट-स्कैन मशीन से टैस्ट करवाने वाले कैंसर मरीजों के लिए किफायती दरें निर्धारित की जाएं ताकि मरीजों की जेब पर अधिक बोझ न पड़े।

इसे भी पढ़ें 👉CM Nayab Singh Saini ने नारायणगढ़ में खोला विकास का पिटारा

उन्होंने कहा कि हालांकि आयुष्मान भारत योजना के पात्र व्यक्ति किसी भी अस्पताल में निःशुल्क पैट-स्कैन करवा सकता है लेकिन अंबाला के कैंसर अस्पताल में इस सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाया जाएगा।परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में केवल हरियाणा से ही नहीं बल्कि 6-7 राज्यों के मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि अंबाला के पास सद्दोपुर में पैट-स्कैन मशीन की सुविधा है लेकिन इस मशीन का अंबाला कैंसर अस्पताल में भी होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती मरीज को जांच के लिए कहीं अन्य स्थान पर ले जाना कष्टदायक होता है। उन्होंने कहा कि अंबाला कैंसर अस्पताल में पीजीआई चंडीगढ़ से भी महंगी मशीनें लगाई गई हैं। पैट-स्कैन मशीन लगने के बाद मरीजों को इस अस्पताल का पूरा लाभ मिल सकेगा।इस अवसर पर एचएमएससीएल के प्रबंध निदेशक श्री मनोज व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ; ਕਈ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ‘ਆਪ’ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ

👉ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸਰਬਜੋਤ ਸਿੰਘ...

राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

राज्य सरकार ने संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के...