spot_img
spot_img

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा- मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉 मंडी शैडों पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाए जाएं
👉 गन्नौर मंडी में नार्थ इंडिया के किसान उत्पादों की कर सकेंगे बिक्री
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी राज्य में क्रियान्वित योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि जनता को उनका समय पर लाभ मिल सके।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्टेट प्रगति प्रोजेक्ट बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें 75 करोड़ रुपए से अधिक की 12 योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी योजना की कार्य अवधि न बढाई जाए। इससे योजना की लागत भी बढ़ती है और उसका आर्थिक बोझ सरकार पड़ता है। इसके अलावा जनता को भी उनका लाभ समय पर नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि एप्पल मार्केट पिंजौर एवं अंतर्राष्ट्रीय फल फूल सब्जी एवं बागवानी मण्डी गन्नौर में बनाए जाने वाले शैडों पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाए जाएं ताकि इन मंडियों को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में तीन एसी शैड बनाए जा चुके है। इसमें 20 प्रतिशत ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सड़कों के दोनों तरफ भी पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने मंडी में रैनीवेल, लाईट एवं साउंड तथा बरसाती पानी के भण्डारण एवं उपयोग के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। यह उत्तर भारत की बेहतरीन एवं शानदार मंडी होगी जिसमें यूपी, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि कई राज्यों के किसान अपने उत्पादों की बिक्री कर लाभ उठा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें CM Nayab Singh Saini ने पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ 

👉 पंचायतों में ऑप्टीकल फाईबर कनेक्शन पहुंचाने का कार्य अंतिम चरण में
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में भारतनेट की सेवाओं के विस्तार कार्य में तेजी लाई जाए ताकि जल्द से जल्द सभी पंचायतों में बेहतर इंटरनेट की सेवाएं सुलभ करवाई जा सकें। अब तक राज्य की 5200 ग्राम पंचायतों में ऑप्टीकल फाईबर कनेक्शन पहुंचाने के लिए कार्य अंतिम चरण में हैं। शेष एक हजार ग्राम पंचायतों में भी जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर ग्राम पंचायत, स्कूल, स्वास्थय केन्द्र, आंगनबाड़ी, ई लाईब्रेरी आदि सार्वजनिक स्थलों में कनेक्शन प्रदान किए जाएगें।

नूंह में 156 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला 100 बेड अस्तपाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह में लगभग 156 करोड़ रुपए की लागत से 7 मंजिला 100 बेड का अस्तपाल बनाया जाएगा। इसकी चारदीवारी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जो आगामी दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा महेन्द्रगढ जिला के नसीबपुर में राव तुलाराम शहीद स्मारक बनाया जाएगा जिसकी ड्राईंग तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पानीपत के कालाअम्ब में 16 एकड़ भूमि पर मराठा शौर्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘अर्जुन एसपीवी’ के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक आयोजित

👉 पिंजौर गार्डन तक बनेगा फोरलेन कोरिडोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग 152 करोड़ रुपए की लागत से पिंजौर में एप्पल मार्केट बनाने के लिए टैण्डर लगाए गए हैं जिसका कार्य इसी माह में शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पिंजौर गार्डन तक फोरलेन बनाने तथा सुन्दर कोरिडोर के रुप में विकसित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा टिक्करताल सड़क मार्ग को भी चौड़ा एवं मजबूत बनाया जाएगा।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाला लाजपतराय यूनिवर्सिटी हिसार में 153 करोड़ रुपए की लागत से पशु फार्म, पशु शेड, बीज स्टोर आदि बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा पशु चिकित्सा एवं विज्ञान महाविद्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 5 पंचकूला में 55 करोड़ रुपए की लागत से राज्य स्तरीय म्यूजियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

👉 हिसार में आईएमसी, गुरूग्राम में ग्लोबल सिटी विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर हिसार में 707 करोड़ रुपए की लागत से विकसित करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई है जिसके जल्द ही टेण्डर किए जाएगें। इसी प्रकार गुरूग्राम में 1003 करोड़ रुपए की लागत से ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा हैं। उन्होने कहा कि ग्लोबल सिटी से पटौदी रोड़ को चौड़ा करने तथा एनएच 48 एवं द्वारका एक्सप्रेस वे से लिंक करने का कार्य किया जाएगा।बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव ए के सिंह, अनुराग अग्रवाल, विजयेन्द्र कुमार,आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, जे गणेशन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Congress ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਚਿਹਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ‘ਸਸਪੈਂਸ’ ਕੀਤਾ ਖ਼ਤਮ!

Punjab News: punjab congress ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਚਿਹਰੇ...

Bhagwant Mann Govt ਨੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਨਮਰਜ਼ੀ ਨਾਲ ਫੀਸ ਵਧਾਉਣ ’ਤੇ ਰੋਕ ਲਾਈ

👉ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਫੀਸ ਰੈਗੂਲੇਸ਼ਨ ਆਰਡੀਨੈਂਸ-2026 ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ; ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ...

AAP ਦੇ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਨੇ 2027 ਵਿਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਬਿਗਲ ਵਜਾਇਆ: ਬਲਤੇਜ ਪਨੂੰ ,ਹਰਪਾਲ ਜੁਨੇਜਾ

Patiala News: ਅੱਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਲੰਟੀਅਰਜ਼ ਵਲੋਂ...