👉शिक्षा को लेखन–शोध एवं सोशल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतिविशिष्ट कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने की हुए घोषणा
Haryana News: Dr. Neha Dhawan; शिक्षा, लेखन, शोध, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र निर्माण के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा के हांसी ज़िला से एडवोकेट नेहा धवन को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, लेखन–शोध एवं सोशल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करने की घोषणा हुई।यह घोषणा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित विजन इंटरनेशन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में आध्यात्मिक विद्यापीठ यूनिवर्सिटी पिथौरागढ़, उत्तराखंड के कुलाधिपति श्री 1008 धर्म रतन श्रीमद् जगतगुरु स्वामी संदीपानी जी महाराज ने मंच पर की। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति रही।
इसे भी पढ़ें 👉 सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
समारोह के दौरान आध्यात्मिक विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (Vice Chancellor) एवं संत शिरोमणि 1008 जगद्गुरु श्री संदीपनी जी महाराज ने मंच से डॉ. नेहा धवन की बहुआयामी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें मानद डॉक्टरेट प्रदान किए जाने की घोषणा की तथा सम्मानित किया।डॉ. नेहा धवन को डॉक्टरेट की उपाधि अपेक्षाकृत कम आयु में शिक्षा, अनुसंधान, लेखन – अनुवादक, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, मीडिया, जनसेवा तथा संगठनात्मक नेतृत्व जैसे अनेक क्षेत्रों में किए गए व्यापक और प्रभावशाली कार्यों की मान्यता स्वरूप प्रदान की गई है। अब से उनकी पहचान डॉक्टर नेहा धवन से होगी।
इसे भी पढ़ें 👉 Haryana में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
डॉ. नेहा धवन ने तकनीकी शिक्षा, फॉरेंसिक विज्ञान, विधि, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, पर्यावरण प्रबंधन तथा कंप्यूटर विज्ञान जैसे विविध विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्य किए हैं। वे लेखिका, शोधकर्ता, अधिवक्ता, अनुवादक, प्रेरक वक्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक “आंख ये धन्य है” का पंजाबी (गुरुमुखी) अनुवाद किया है। इसके अतिरिक्त उनकी 24 पुस्तके पंजाबी में और 5 हिंदी की पुस्तकें शोध परियोजनाओं तथा हरियाणा सरकार और विभिन्न संस्थानों के प्रकाशनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इसे भी पढ़ें 👉 वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
वर्तमान में डॉ. नेहा धवन भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा की प्रदेश प्रवक्ता और भारत सरकार में राष्ट्रीय सलाहकार कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। संगठन, चुनाव प्रबंधन, मीडिया समन्वय और जनजागरण अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।मानद डॉक्टरेट की यह उपाधि डॉ. नेहा धवन के अब तक के बहुआयामी योगदान, राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा शिक्षा, शोध और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों का सम्मान है। डॉ नेहा धवन ने आध्यात्मिक विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति रजिस्ट्रार अन्य स्टाफ मेंबर्स का धन्यवाद किया कि उन्होंने इस उपाधि के लिए उन्हें चुना। इस उपाधि को लेकर हांसी हरियाणा के निवासियों और उनके परिवार में खुशी की लहर है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें





