जनसेवा सर्वोपरि, अधिकारी आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए शिकायतों का समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ करें समाधान-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

Date:

spot_img

👉शिक्षा मंत्री ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 16 शिकायतों की सुनवाई करते हुए 8 मामलों का मौके पर ही किया समाधान

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि आमजन की सेवा करना प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की पहली जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें तथा किसी भी कार्य के लिए कार्यालय आने वाले नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगवाना, बल्कि समयबद्ध तरीके से न्याय और राहत प्रदान करना है।

इसे भी पढ़ें 👉 अरावली की हरियाली बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

शिक्षा मंत्री आज सोनीपत लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित 16 शिकायतों की एक-एक कर गंभीरता से सुनवाई की। इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष 8 मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें 👉 राइस मिलर्स को दिया जाएगा 30 जून 2025 तक का बोनस: मुख्यमंत्री

मंत्री ने 5 शिकायतों के निवारण के लिए विधायकों की अध्यक्षता में कमेटी नियुक्त की ताकि जल्द से जल्द शिकायतों का निवारण हो सके।इस अवसर पर विधायक राई कृष्णा गहलावत, विधायक सोनीपत निखिल मदान, विधायक खरखौदा पवन खरखौदा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त नेहा सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਭਾਰਤ ਛੱਡੋ ਅੰਦੋਲਨ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਸਬੰਧੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ

Bathinda News: ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ...

‘ਹਰ ਬੂਥ, ਕਾਂਗਰਸ ਮਜ਼ਬੂਤ’; ਬਘੇਲ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸੀਆਂ ਨੂੰ ਆਪਸੀ ਮਤਭੇਦ ਭੁਲਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ

👉ਵੜਿੰਗ ਨੇ 'ਆਪ' ਦੀਆਂ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਅੜਨ ਵਾਲੇ ਕਾਂਗਰਸੀਆਂ...

Fazilka Police ਦਾ ਚੋਰੀ ਅਤੇ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁਧ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ; 2 ਕਾਬੂ

👉ਦੋ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀਸ਼ੁਦਾ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ...