राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने में दें अपना योगदान – तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

Date:

spot_img

👉साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Haryana News:हरियाणा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार से जींद वासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है, वह देश के प्रति राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को दर्शाता है। डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने यह बात मंगलवार को जींद में सिद्धपीठ श्री जयंती देवी मंदिर से रानी तालाब तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान कहीं।

इसे भी पढ़ें  सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर हुई चर्चा

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत हमें आजादी मिली है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र का सदैव सम्मान करें तथा देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह तिरंगा यात्रा जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का प्रभावी माध्यम बनी है।तिरंगा यात्रा जैसे ही सिद्धपीठ श्री जयंती देवी मंदिर से रवाना हुई, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली तथा अन्य वाहनों के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

PAU ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਰਸਾਲਾ ‘ਪਰਵਾਜ਼’ ਲੋਕ ਅਰਪਿਤ ਹੋਇਆ

Ludhiana News: PAU (ਪੰਜਾਬੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ) ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ ਵਿਦਿਆਰਥੀ...