👉तोशाम का सरकारी अस्पताल होगा अब 100 बैड वाला, बीडीपीओ भवन भी बनेगा नया
👉ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 में तोशाम हलके के लिए लिए स्वास्थ्य, सड़क और किसानों से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणाएं भी की है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तोशाम में 50 बेड हॉस्पिटल को फिजीबिलिटी चेक करवाकर 100 बेड का बनवाया जाएगा। गांव दिनोद में सीवरेज सिस्टम और जलापूर्ति विस्तार को स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के तहत पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर एसटीपी का निर्माण जाएगा, जिस पर 97 करोड़ 96 लाख रुपए खर्च आएगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एरिया में विकास के लिए विशेष तौर पर 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाने की घोषणा भी की।उन्होंने कहा कि तोशाम में बीडीपीओ कार्यालय के नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर गांव मनसरबास में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण भी होगा।साथ ही तोशाम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी द्वारा बताएं गए गांवों में नए मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें समावेशी शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम, 134-ए के तहत शुल्क प्रतिपूर्ति अनुदान किया जारी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
मुख्यमंत्री ने कैरु के सरकारी कॉलेज में विज्ञान संकाय शीघ्र शुरू करने, तोशाम की अनाज मंडी में शेड की मरम्मत करवाने, मार्केट कमेटी के नए कार्यालय के निर्माण करवाएं जाने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि जुई की अनाज मंडी में शेड का निर्माण और मार्केट कमेटी कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा।सड़कों संबंधित घोषणाएं करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्केट कमेटी की सड़कों में मंढान से रोढ़ा, मंढान से देवावास, मंढान से ईसरवाल, खावा से रोढ़ा, रोढ़ा से साहलेवाला, मालवास से कोहाड़ तक की करीब 22.14 किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण करवाया जाएगा, जिन पर करीब 11 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।इसी प्रकार से लोकनिर्माण विभाग की सडक़ों के नवीनीकरण और चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा। इनमें बिजलानवास से कुड़ल, मनसरवास संपर्क रोड़, गोलपुरा रोड की अतिरिक्त लंबाई, गोलागढ़ संपर्क रोड, लहलाना से गोलपुरा सडक़, देवसर स्कूल संपर्क सडक़, हांसी तोशाम रोड से किरावड़ रोड, तोशाम रोड से किरावड़ रोड, किरावड़ गांव में छुटी हुई सडक़, पटौदी से संडवा सडक़, छपार रांगडान से जोगियान गारनपुरा सडक़, बुसान से संडवा सडक़, दांगकला से बीरन और दांगकला से सांगवान, बुसान से हसान, रोढ़ा संपर्क मार्ग, खानक से किरावड़ तक की करीब 61 किलोमीटर लंबी 19 सड़के शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान महावीर जयंती पर किया नमन
इस कार्य पर करीब 56 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत आएगी। साथ ही 170 किलोमीटर लंबी 42 सडक़ों की 95 करोड़ की लागत से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तोशाम भिवानी क्षेत्र की मार्केट कमेटी की 13 सडक़े हैं, जो कि 47.37 किलोमीटर लंबी हैं, जिनकी मरम्मत करवाई जाएगी।मुख्यमंत्री ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 25 किलोमीटर लंबी दूरी के खेतों को रास्तों को पक्का करवाने की घोषणा भी की।उन्होंने तोशाम विधानसभा क्षेत्र की 23 अन्य सड़कों के रख-रखाव करवाएं जाने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं और उन्हें पारदर्शिता के साथ लागू किया है। भिवानी क्षेत्र के विकास में भी किसी भी तरह की कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।




