नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Date:

spot_img

👉नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में बह्याकुमारी संस्थान कर रहा हैं विशेष सहयोग – कृष्ण लाल पंवार
Haryana News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली जा रही जागरूकता रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा 19 अप्रैल को इसराना विधानसभा क्षेत्र के थिराना गांव स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से प्रारंभ हुई थी और हरियाणा के विभिन्न जिलों में जन-जागरण करते हुए आज चंडीगढ़ पहुंची।इस अवसर पर मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर और चिंताजनक समस्या बन चुका है, जो विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है।

इसे भी पढ़ें यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत:मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि नशे के कारण न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार और समाज भी इसकी चपेट में आ जाता है। ऐसे में नशा मुक्त भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है।उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा चलाई जा रही यह रथ यात्रा एक प्रेरणादायक पहल है, जो युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मबल का संचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों की भूमिका समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने और युवाओं को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।श्री पंवार ने बताया कि यह रथ यात्रा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में जाकर प्रतिदिन अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इसे भी पढ़ें स्वास्थ्य विभाग में 69 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाएंगे फिजियोथेरेपिस्ट : आरती सिंह राव

इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान, संवाद और जन-संपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा युवाओं को खेल, शिक्षा और कौशल विकास की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे नशे से दूर रह सकें।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने परिवार व समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इसे भी पढ़ें हरियाणा बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, एनिमेशन, विज़ुअल इफ़ेक्ट, गेमिंग, कॉमिक्स सेक्टर का ग्लोबल हब, कंपनियां करेंगी भारी निवेश

उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान को अपना व्यक्तिगत संकल्प नहीं बनाएगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यह रथ यात्रा एक व्यापक जन-जागरण अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और नशा मुक्ति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह रथ यात्रा चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न जिलों में जागरूकता फैलाने के बाद 5 मई 2026 को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी, जहां भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस पूरी यात्रा के दौरान हजारों लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

DGP Gaurav Yadav ਨੇ ਨਵਾਂ ‘ਸਾਂਝ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਪੋਰਟਲ’ ਕੀਤਾ ਲਾਂਚ, ਮਹਿਲਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਲਈ 93 ਈ-ਸਕੂਟਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਖਾਈ ਹਰੀ ਝੰਡੀ

👉ਨਾਗਰਿਕ-ਕੇਂਦ੍ਰਿਤ ਪੋਰਟਲ ਵਿੱਚ ਆਧਾਰ-ਸਮਰੱਥ ਈ-ਕੇਵਾਈਸੀ, ਕਿਊਆਰ-ਪ੍ਰਮਾਣਿਤ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ, ਕਾਰਜ ਰਹਿਤ...