👉हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
Haryana News: CM Nayab Singh saini; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी के नेता श्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें अराजकतावादी बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट की सुनवाई का बहिष्कार करना अरविंद केजरीवाल की अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। उन्हें देश की अदालतों पर भी विश्वास नहीं है। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी को अदालतों पर विश्वास नहीं है। अदालत ने केजरीवाल को रिहा किया था अब अदालत ही उनके बारे में फैसला कर रही है। यह कैसे हो सकता है कि एक अदालत का फैसला सहीं है और दूसरी अदालत का फैसला गलत हो ।
इसे भी पढ़ें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन
👉मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। जैसे श्री राहुल गांधी व गांधी परिवार यह मानता है कि वे आज भी कोर्ट से ऊपर हैं। यही सोच केजरीवाल की है, तभी वह कह रहे हैं कि मैं कोई फैसला नहीं मानूंगा। अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि वह स्वयं भी अदालत में पेश नहीं होंगे और न ही उनका वकील कोर्ट में पेश होगा। यह न केवल निंदनीय है बल्कि अदालत और संविधान की अवमानना भी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। तभी इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। केजरीवाल की गलत नीतियों के कारण एक-एक करके पार्टी के सदस्य व संस्थापक सदस्य भी छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਸ਼ਨ: ਸੀਐਮ ਸੈਣੀ ਨੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ – ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਤੋਂ ਭੱਜੀ ਕਾਂਗਰਸ
👉केजरीवाल ने शीश महल खड़ा कर दिया
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खुद को आम आदमी बताने वाले अरविंद केजरीवाल ने शीश महल खड़ा कर दिया। पहले कहते थे कि मैं गाड़ी नहीं लूंगा और बंगला नहीं लूंगा। फिर गाड़ी भी ले ली और बंगला भी शीश महल बना दिया। केजरीवाल ने आम आदमी को भी अपमानित करने का काम किया है। दिल्ली के लोगों ने इन्हें पहचाना और सत्ता से बाहर करने का काम किया। इसी तरह अब पंजाब में भी बाहर का रास्ता दिखाएंगे। केजरीवाल की इन्हीं हरकतों की वजह से आम आदमी पार्टी के सदस्य छोड़ कर जा रहे हैं। देश की जनता केजरीवाल को पूरी तरह से समझ चुकी है कि उन्होंने जनता से झूठ बोली है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




