मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री ने कहा, लेजर वैली पार्क में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, सौंदर्यीकरण को लेकर भी की घोषणा
Haryana News: CM Nayab Singh Saini; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक लाइट एंड साउंड शो के साथ 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग (वॉटर स्क्रीन पर) का उद्घाटन करते हुए इसे गुरुग्राम वासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पार्क शहर के लोगों के लिए सुकून, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र है।

इसे भी पढ़ें खेल मंत्री गौरव गौतम ने श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में हरियाणा का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि लेजर वैली पार्क में बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं और यहां का वातावरण उन्हें मानसिक शांति व नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति चिंताओं से मुक्त होता है तो उसका स्वास्थ्य बेहतर होता है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इस अवसर पर उन्होंने पार्क में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण तथा इसके और अधिक सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की, ताकि गुरुग्राम ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी यहां आकर्षित हों और इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने इस नई सौगात के लिए गुरुग्राम के नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर म्यूजिकल फाउंटेन पर भगवान हनुमान जी की 3डी कथा का चित्रण भी देखा।

इसे भी पढ़ें 1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का जल्द होगा उद्घाटन – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम का यह प्रमुख और सबसे बड़ा पार्क लंबे समय से लोगों के लिए सुबह-शाम सैर और विश्राम का प्रमुख केंद्र है। गुरुग्राम की बढ़ती आबादी को देखते हुए यह पार्क नागरिकों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यहां आने वाले लोगों को न केवल मनोरंजन मिलेगा, बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

इसे भी पढ़ें गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा; संगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए होगा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन

इस अवसर पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के सीपी विकास अरोड़ा, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसी उत्तम सिंह, अतिरिक्त निगम आयुक्त रविंद्र यादव, गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार , गुरुग्राम के विभिन्न निगम पार्षद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, रोटेरियन रविंद्र जैन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related