Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

Chandigarh News : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी व बंगाल की जनता को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और यह जीत वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक धरा पश्चिम बंगाल देश को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

इसे भी पढ़ें 👉 Haryana News: प्रदेशभर में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था” कार्यक्रम,कुरुक्षेत्र में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, राष्ट्रहित और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। केंद्र और राज्य मिलकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

Haryana News : हरियाणा के सभी 22 जिलों और 38 उपमंडलों में सफलतापूर्वक लोक अदालत आयोजित

Haryana News: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश...

Chandigarh News: ED ਦਾ ਵੱਡਾ Action; ਮੰਤਰੀ Sanjiv Arora ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

Chandigarh News: ਪੰਜਾਬ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਸਰਗਰਮ...