Chandigarh News : बाढ़ नियंत्रण कार्यों को 15 जून तक किया जाए पूरा – श्रुति चौधरी

Date:

spot_img

👉मंत्री ने मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

👉लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, अधूरे कार्यों पर अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश

👉57वीं एचएसडीआर एवं एफसीबी बैठक में बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की गई

Chandigarh News : हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि नालों की सफाई, नदियों की गाद निकालने तथा अल्पकालिक बाढ़ नियंत्रण के सभी लंबित कार्यों को 15 जून तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि मानसून सीजन के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने यह निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को 57वीं एचएसडीआर एवं एफसीबी बैठक में नालों की सफाई, नदियों की गाद निकालने तथा अल्पकालिक बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए।

इसे भी पढ़ें 👉 पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन कार्यों की अंतिम समीक्षा स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रदेशभर में चल रहे बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी कार्यों की प्रगति का विस्तृत जानाकरी भी ली गई। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि यदि कार्यों में किसी प्रकार की देरी या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित मुख्य अभियंता के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ नियंत्रण कार्यों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें 👉 Haryana News: निपुण वाटिका के माध्यम से लर्निंग को रूचिकर व आसान बनाया गया है- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यों की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है, उन्हें युद्ध स्तर पर तुरंत शुरू करवाया जाए ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे हो सकें। इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को जल निकासी के लिए आवश्यक पंपों और पाइपों की खरीद प्रक्रिया समय रहते पूरी करने के भी निर्देश दिए गए।बै ठक के दौरान उन्होंने एचएसडीआर एवं एफसीबी की 56वीं बैठक के दौरान में लिए गए निर्णयों और कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने बचे हुए सभी कार्यों को अविलंब पूरा करने के आदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित करे।

इसे भी पढ़ें 👉 Haryana News: ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ से बिना आवेदन घर बैठे मिल रहा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

मंत्री श्रुति चौधरी ने ठेकेदारों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार आवंटित कार्य समय पर पूरा नहीं कर रहे हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से ब्लैकलिस्ट किया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की सुरक्षा और बेहतर जल प्रबंधन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है तथा सभी विभागीय अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Punjab ‘ਚ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ; ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ‘ਚ 4 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਗੋ*ਲੀ*ਆਂ ਚੱਲਣ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਮੌ+ਤ

Batala News: ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ 'ਚ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ...