Sunday, May 10, 2026
spot_img
spot_img

हरियाणा में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में आयोजित नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका एवं पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य तथा उप-चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करवाए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री देवेंद्र सिंह कल्याण ने कहा कि आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री देवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंचकूला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया तथा मतदान व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं मतदाता सुविधाओं का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें 👉Chandigarh News : बाढ़ नियंत्रण कार्यों को 15 जून तक किया जाए पूरा – श्रुति चौधरी

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाई जाए तथा प्रत्येक मतदाता को बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा सुनिश्चित की जाए।उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनावों के अंतर्गत अंबाला, पंचकूला एवं सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा, सांपला एवं उकलाना नगरपालिकाओं में चुनाव आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में वार्डों के उप-चुनाव भी सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाए गए। इसी प्रकार पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच एवं पंच पदों के लिए विभिन्न जिलों में सामान्य एवं उप-चुनाव आयोजित किए गए।राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की गई तथा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के समन्वय से मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा तथा चुनाव आचार संहिता के अनुपालन को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे।

इसे भी पढ़ें 👉Haryana News: प्रदेशभर में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था” कार्यक्रम,कुरुक्षेत्र में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

👉मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं मतदाता सुविधाओं पर विशेष जोर
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। आवश्यकता अनुसार माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए तथा मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी एवं अन्य निगरानी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए मतदाता सूचियों के सत्यापन, पात्र मतदाताओं की पहचान तथा डुप्लीकेट अथवा संदिग्ध प्रविष्टियों की जांच को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। प्राप्त शिकायतों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निपटान सुनिश्चित किया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, रैंप, व्हीलचेयर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं एवं महिलाओं के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए थे ताकि प्रत्येक मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

 

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related