spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर, पंचकूला में समाज के लोगों संग ग्रहण किया प्रसाद

Date:

spot_img

सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सादगी और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में समाज के लोगों और कॉलोनी वासियों के साथ बैठकर रात्रि भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करने के उपरांत सीधे इंदिरा कॉलोनी पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

जमीन पर बैठकर ग्रहण किया प्रसाद
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बेहद सादे अंदाज में जमीन पर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से आत्मीय बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कॉलोनीवासी बेहद प्रसन्न नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन सहर्ष स्वीकार किया।

स्थानीय लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
इंदिरा कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस आत्मीयता के साथ आमजन के बीच बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, उससे सभी का दिल जीत लिया। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, नवनिर्वाचित मेयर श्री श्याम लाल बंसल, प्रशिक्षण शिविर पर्यवेक्षक श्री संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਬਠਿੰਡਾ ‘ਚ ਟਰੈਕਟਰ ‘ਤੇ ਗਾਣੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਵਿਵਾਦ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕ*ਤ*ਲ

Bathinda News: ਬਠਿੰਡਾ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮੋੜ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ...