spot_img
spot_img
spot_img

Haryana News: प्रदेश में 21 नए खेल स्टेडियमों का होगा निर्माण, फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ा एक्शन लें अधिकारी- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

Date:

spot_img

15 दिन के भीतर जिला खेल अधिकारी खेल नर्सरियों की सौंपे ग्राउंड रिपोर्ट, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा और बेहतरीन खेल सुविधाएं मुहैया करवाना है। सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेजी से काम कर रही है, जिसके तहत प्रदेश में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाएगा।खेल मंत्री आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें 👉Haryana News: सिविल कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए उच्च स्तरीय लेब की जाए विकसित- मुख्यमंत्री

फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ा रुख, जिला खेल अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम
बैठक के दौरान खेल राज्य मंत्री ने फर्जी खेल नर्सरियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) अपने-अपने जिलों में चल रही खेल नर्सरियों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर खेल मुख्यालय को भेजें। खेल मंत्री ने चेताया कि इस रिपोर्ट के बाद यदि प्रदेश में कहीं भी कोई फर्जी खेल नर्सरी चलती हुई पाई गई, तो संबंधित जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें 👉Haryana News: मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्माणाधीन बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

खिलाड़ियों के अभ्यास में न आए बाधा
गौरव गौतम ने खिलाड़ियों के हितों के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक खेल निदेशालय से आधिकारिक बजट जारी नहीं हो जाता, तब तक जिला खेल अधिकारी जिला खेल परिषद के माध्यम से तुरंत खेल उपकरणों व अन्य जरूरी सामान की खरीद सुनिश्चित करें ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें 👉Haryana News: निजी वाहनों के प्रयोग में कमी के लिए हर गांव व शहर को बस सेवा से जोड़ा जाए: मुख्यमंत्री

तय समय सीमा में पूरे होंगे प्रोजेक्ट, हर जिले में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
खेल मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और बजट घोषणाओं को पूरी गंभीरता से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर खेल स्टेडियमों के निर्माण व अन्य लंबित खेल प्रोजेक्टों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए प्रदेश के हर जिले में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें 👉विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने पंचकूला में अवैध खनन पर की सख्त कार्रवाई

तकनीक और सुरक्षा का संगम- ‘खेलो हरियाणा ऐप’ और ‘खिलाड़ी बीमा योजना’*
डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द ‘खेलो हरियाणा ऐप’ विकसित करने के निर्देश दिए। इस मोबाइल ऐप में प्रदेश के सभी खिलाड़ियों और खेल स्टेडियमों का पूरा डेटा उपलब्ध होगा, जिससे खिलाड़ी अपने नजदीकी स्टेडियम की जानकारी प्राप्त कर वहां अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा, खिलाड़ियों को मानसिक रूप से निश्चिंत होकर अभ्यास करने का माहौल देने के लिए उन्होंने ‘खिलाड़ी बीमा योजना’ का ड्राफ्ट जल्द से जल्द तैयार करने को कहा ताकि खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें 👉ग्राम जल एवं सीवरेज समितियां करेंगी जलापूर्ति योजना की प्लानिंग और मॉनिटरिंग

समय पर होंगे खेल महाकुंभ और दंगल, एक महीने पहले शुरू होंगे ट्रायल
खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष के खेल कैलेंडर के अनुसार समय पर सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत सीएम कप, खेल महाकुंभ, योग और दंगल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चयन समितियां इन खेलों के आयोजन से ठीक एक महीने पहले खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित करेंगी।इस अवसर पर खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर श्री अश्वनी मलिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

Haryana News: “बिजली कर्मचारियों की जान बचाना मेरी पहली प्राथमिकता” – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

👉बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सेफ्टी...

Haryana News: सिविल कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए उच्च स्तरीय लेब की जाए विकसित- मुख्यमंत्री

👉क्वालिटी एसोरेंस अथॉरिटी समीक्षा बैठक की मुख्यमंत्री ने की...