👉दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में भव्य समारोह में हुआ नगर निगम सोनीपत के नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण
👉महिलाओं के सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ता आधारित परंपरा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत सोनीपत के विकास को तीन गुना गति से बढ़ाएंगे – मुख्यमंत्री
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात जनसंपर्क किया, जिसका नतीजा बड़े अंतर से भाजपा समर्थित महापौर और पार्षदों की जीत के रूप में सामने आया।मुख्यमंत्री आज दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में नगर निगम सोनीपत के नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन एवं पार्षदों के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने बागवानी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि नव-निर्वाचित महापौर श्री राजीव जैन एवं सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। यहां हर कार्यकर्ता को समय-समय पर अवसर मिलता है। यही लोकतांत्रिक परंपरा भाजपा को अन्य दलों से अलग करती है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पार्टी महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर रही है। डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे लाना भाजपा की प्राथमिकता है।श्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार और नगर निगम की नई टीम मिलकर सोनीपत के विकास को तीन गुना गति प्रदान करेगी। शहर में बेहतर सड़कें, स्वच्छता, पेयजल, सीवरेज, बिजली और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से काम किया जाएगा।उन्होंने महापौर राजीव जैन एवं उनकी टीम से आह्वान किया कि जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करें। जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंडल आयुक्त श्री राजीव रतन ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, राई से विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक श्री निखिल मदान, खरखोदा से विधायक श्री पवन कुमार खरखौदा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें





