spot_img
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, राज्य को मिली नई स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात

Date:

spot_img

👉प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध

👉मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर में स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Chandigarh News : रियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से वर्चुअल माध्यम के जरिए ‘स्वस्थ हरियाणा–समृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत प्रदेशभर में लगभग 100 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना तथा नागरिकों को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय आयोजनों में प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल हुए, जिन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

गरीब के इलाज में नहीं आएगी पैसों की कमी, हर गांव तक पहुंचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा: कृष्ण लाल पंवार

हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में 10 करोड़ की लागत से तैयार एमआरआई सेंटर तथा एसएनएसपी क्लीनिक का उद्घाटन भी किया और पीएचसी काबड़ी, पीएचसी सींक, एसएचसी परढ़ाना, एसएचसी पाथरी, एसएचसी शाहपुर, एसएचसी खोजकीपुर और एसएचसी भाऊपुर सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पीएचसी काबड़ी पर लगभग 458.55 लाख रुपये तथा पीएचसी सींक पर लगभग 484.76 लाख रुपये की लागत से कार्य करवाए जाएंगे। वहीं एसएचसी परढ़ाना, पाथरी, शाहपुर, खोजकीपुर और भाऊपुर पर लगभग 55.50 लाख रुपये प्रति केंद्र की लागत से निर्माण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों का निष्पादन जिला परिषद के माध्यम से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें 👉स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ

इस अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे गरीब बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य जांच करें तथा बीमारी फैलने की आशंका होने पर तुरंत दवाइयां उपलब्ध कराएं। मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण स्व‘छता और पर्यावरण सुधार को लेकर भी गंभीर है। गांवों में प्रतिदिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कूड़ा डंपिंग स्थलों तक पहुंचाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के 19 हजार तालाबों के सौंदर्यीकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 2200 तालाबों पर कार्य जारी है। इन स्थानों पर लाइट, बैठने की व्यवस्था और स्व‘छ वातावरण विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में लगातार वृद्धि की जा रही है ताकि आम व्यक्ति को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। मंत्री ने अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

आमजन की आवश्यकता अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर विस्तार कर रही सरकार: कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा

सिरसा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। स्वस्थ हरियाणा से सुदृढ हरियाणा बने, इसी मुख्य फोकस के आधार पर सरकार निरंतर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में बढोतरी कर रही है। आज सरकारी अस्पतालों में लैब रिपोर्ट भी कुछ ही समय में उपलब्ध हो रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सेवा परमो धर्म ही मूल आधार है। इसी पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जी जान से मेहनत भी करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से आह्वïान किया कि वे निष्ठïा व ईमानदारी से काम करें ताकि हर गरीब व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पीपीपी मॉडल पर स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक सुधार के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम में जिला सिरसा को भी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कई सौगातें मिली है, जोकि लगभग पांच करोड़ रुपये की है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सशक्त परिवार क्लीनिक, तीन हेल्थ सब सेंटर के शुभारंभ सहित अमृत फार्मेसी व मिल्क पार्लर का भी किया शिलान्यास

हिसार में जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सशक्त परिवार क्लीनिक, तीन हेल्थ सब सेंटर के शुभारंभ सहित अमृत फार्मेसी व मिल्क पार्लर का शिलान्यास किया। हेल्थ सब सेंटर असरावां, मोडाखेड़ा एवं जाखोद खेड़ा में आरंभ किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में एनीमिया, थायराइड, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में समय पर जांच एवं परामर्श अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां किशोरियों एवं महिलाओं को पोषण, गर्भावस्था देखभाल तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार आएगा तथा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत एवं जननी सुरक्षा योजना की जानकारी भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल परिसर में स्थापित की जा रही अमृत फार्मेसी में मरीजों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक एवं ब्रांडेड दवाइयां, इम्प्लांट्स एवं आवश्यक उपकरण रियायती दरों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं मिल्क पार्लर के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को 24 घंटे पौष्टिक खान-पान की सुविधा मिलेगी। दोनों सेवाएं सप्ताह के सातों दिन निरंतर संचालित रहेंगी।

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प : कृष्ण कुमार बेदी

जिला फतेहाबाद को करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये की 9 स्वास्थ्य परियोजनाओं की मिली सौगात हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के आधारभूत ढांचे को भी सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सकें।

श्री कृष्ण कुमार बेदी फतेहाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। जिला फतेहाबाद को करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात मिली।

सरकार हर नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है: राज्य मंत्री राजेश नागर

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को बेहतर से बेहतर व सस्ती चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर विस्तार व आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री श्री नागर भिवानी में चिकित्सा परियोजनाओं का शुभारंभ के अवसर पर अपना संदेश दे रहे थे। यहां पर मंत्री श्री नागर, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने जिला में चार करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

Bathinda MC Elections; Bathinda ‘ਚ ਚੱਲਿਆ ਝਾੜੂ, AAP ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਜਿੱਤ

👉ਨੌਜਵਾਨ ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਆਪ ਨੇ ਜਿੱਤੀਆਂ...

ਪੰਜਾਬ ਮਿਉਂਸਪਲ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਜਿੱਤ

👉 ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਨਫ਼ਰਤ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਨੂੰ ਨਕਾਰਿਆ; 'ਈ.ਡੀ....