हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य

Date:

spot_img

👉डॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की
Haryana News: हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं स्वास्थय एवं परिवार कल्याण डॉ. सुमिता मिश्रा ने सोमवार 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर राज्य स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को प्रदेष में योग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिये।उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर बल दिया कि योग षारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए एक सषक्त टूल के रूप में उभरा है। उन्होंने इस साल के समारोह को लोगों का अभियान बनाने और वेलनेस और फिटनेस के प्रति हरियाणा के वादे को मजबूत करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें 👉 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस साल 2026 के लिए “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम अपनाई है, जबकि “हर घर योग, हर दिन योग” और “योग युक्त नशा-मुक्त हरियाणा” जैसे नारों के तहत अभियान चलाया जा रहा है।जिलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर संतोष जताया कि 18 मई से पूरे हरियाणा में योग गतिविधियां़ चलाई जा रही हैं और इनमें अब तक 20.36 लाख से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है। मीटिंग में बताया कि अभियान के दौरान जिलों में हुए अब तक विभागीय योग कार्यक्रमों में 13.05 लाख से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया।अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थय ने षिक्षा, खेल, स्थानीय षहरी निकाय़, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, आईटीआई और मेडिकल षिक्षा समेत अलग-अलग विभागीय तैयारियों की समीक्षा कर ज़्यादा से ज़्यादा और जनसहयोग के लिए विषेष ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री ने विस अध्यक्ष के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जगहों पर पीने का पानी और मेडिकल सुविधाएँ आदि पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए।डॉ. सुमिता मिश्रा ने सामूहिक रूप से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह, षैक्षणिक संस्थान और दूसरे हितधारकों को अपने-अपने स्तर पर योगा डे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। सामूहिक भागीदारी पर बल देते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए समारोह को बड़े पैमाने पर बढावा देने के लिए नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस के फोटो शेयर और टैग करें। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल योग दिवस सरकारी कार्यक्रम न होकर, यह एक लोगों की भागीदारी से सामाजिक समारोह बनना चाहिए।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति- मुख्यमंत्री

👉हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में 1468.25 करोड़...

रोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज

👉रोडवेज कार्यशालाओं में कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित...

खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा

👉जमाख़ोरी तथा कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई...

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

👉केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल...