सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता और हमारी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का है सशक्त माध्यम – मंत्री राव नरबीर सिंह

Date:

spot_img

👉’देवदास’ भव्य संगीतमय रंगमंचीय प्रस्तुति में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि समाज में समरसता, संवेदनशीलता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य और रंगमंच हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं तथा इनके माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय सभ्यता, मानवीय भावनाओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का अवसर मिलता है।मंत्री गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित ‘देवदास – ए ग्रैंड म्यूजिकल स्टेज स्पेक्टेकल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें  महेंद्रगढ़ को मिली 4 नई एएलएस एंबुलेंस की सौगात, अब रास्ते में ही मिलेगा आईसीयू जैसा उपचार- मंत्री आरती सिंह राव

इस दौरान मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि महान साहित्यकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर कृति देवदास को भव्य रंगमंचीय प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में कला, साहित्य और संस्कृति के प्रति नई चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां युवाओं को भारतीय साहित्य और रंगमंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों एवं आयोजन समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की तथा उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में रंगमंच के माध्यम से देवदास की मार्मिक कथा का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में कला प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ (ਪਾਲ ਬਾਬਾ) ਬਣੇ Bathinda Bar Clerk Association ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

Bathinda News: ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਕਲਰਕ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ...

ਗਿਆਨੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵਿਰੁਧ ਇੰਡੀਆ ਬਲਾਕ ਦੀ ਮਹਾ-ਰੈਲੀ ਅੱਜ

Delhi News: ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਬੇਨਿਯਮੀਆਂ ਵਿਰੁਧ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰਾਂ...