CM Nayab Singh Saini ने नारायणगढ़ में खोला विकास का पिटारा

Date:

spot_img

👉337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ
Haryana News: CM Nayab Singh Saini ने 325 अमृत सरोवर के साथ—साथ 70 एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट् एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। मुख्यमंत्री बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। 114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर भी प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, विधायक श्रीमती शैली चौधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, एनएचएम के एमडी आरएस ढिल्लो तथा पंचायत विभाग के डायरेक्टर श्री अनीश यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मंत्रीगण और विधायक तथा अन्य गणमान्य भी जुड़े थे।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का अवसर केवल नारायणगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जब उन्होंने आज 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया है। यह केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है, बल्कि स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इससे पहले उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्करों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, उत्कृष्ट प्रशासक एवं दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता डॉ. बिधान चंद्र राय को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राय का यह विचार कि “स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं” आज भी अत्यंत प्रासंगिक है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए गए हैं। आज की परियोजनाओं सहित इस क्षेत्र में 858 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा चुके हैं।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यमुनानगर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-73 का निर्माण 1,112 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। बड़ागढ़ में राजकीय महिला महाविद्यालय, फतेहगढ़-रायवाली सड़क एवं पुल, नारायणगढ़ फोरलेन सड़क, रायवाली सड़क, आधुनिक खेल स्टेडियम सहित अनेक विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं। शहजादपुर एवं अंबली में सीएचसी भवन तथा भूरेवाला, धनाना एवं चाणसौली में पीएचसी भवनों का निर्माण एवं विस्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें 👉भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाए जाएंगे हरियाणा के शहर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से बने 50-बेड के नए अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन किया गया है, जिससे नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों की हो गई है। साथ ही लगभग 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया गया, जो स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी।उन्होंने कहा कि चाणसौली में 13 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय, करनाल का क्षेत्रीय उद्यान अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष के बजट में नारायणगढ़ के लिए नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें आईएमटी अंबाला एवं नारायणगढ़ भी शामिल हैं।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को सरकार ने धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री के 4,400 से अधिक दिनों के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो रहा है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 वादों में से 66 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 151 वादों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जा रही है, जिसके अंतर्गत लगभग 10 लाख महिलाओं को 1,415 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही गरीब परिवारों को राहत देने के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत 14.42 लाख लाभार्थियों को 282 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत 1.56 लाख मकान दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 18,470 परिवारों को तथा ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट दिए गए हैं। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू होने के बाद अब सभी 22 जिलों में कैंसर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इसे भी पढ़ें 👉हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा ‘हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026’

vमंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का जताया आभार:
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल बेहतर सुविधाओं में बढ़ोतरी करना है, बल्कि रोगों की समय पर पहचान करते हुए रोगों की रोकथाम करना भी है। आज से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी इस दिशा में कार्य शुरु हो गया है। साथ ही राज्य की आपातकालीन सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सशक्त किया जा रहा है।

👉प्रदेश में तैनात होगी तमाम एंबुलेंस, 112 से कनेक्ट भी होंगी
वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत नारायगढ़ के अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की संख्या में इजाफा किया गया है। उन्होंने बताया कि आज 7 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए काउंसलर की रोटेशन वाइज सुविधा अब शैक्षणिक संस्थाओं में मिला करेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड से करीबन 20 करोड़ रुपये की मशीनरी इत्यादि की सुविधा भी प्रदेश की जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि जो एंबुलेंस जनता को समर्पित की गई है, वो प्रदेश के अलग—अलग जिलों में तैनात होंगी, तथा डायल 112 से एमरजैंसी के लिए कनेक्ट होगी।

👉आईएमटी सहित अन्य परियोजनाओं के लिए जताया आभार
नारायणगढ़ की विधायक श्रीमती शैली चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ को जो स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है, इसके लिए वो उनका आभार प्रकट करती है। उन्होंने खासतौर पर नारायणगढ़ को मुख्यमंत्री के प्रयास से मिली आईएमटी परियोजना के लिए भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता की सेवा के लिए दिन रात लगे रहते है, इससे प्रदेश की जनता को सभी सुविधाएं उनके घर द्वार पर मिल रही है।वहीं, कार्यक्रम को बीजेपी नेता बंतो कटारिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक श्री पवन सैनी, संतोष सारवान, जिलाध्यक्ष श्री मनदीप राणा, श्री राजेश बतौर, वाइस चेयरमैन श्री राकेश बिन्दल, मार्केट कमेटी चेयरमैन श्री नरेंद्र राणा, नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती आइना गुप्ता भी मौजूद थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ; ਕਈ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ‘ਆਪ’ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ

👉ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸਰਬਜੋਤ ਸਿੰਘ...

राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

राज्य सरकार ने संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के...