CM Nayab Singh Saini ने नारायणगढ़ में भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में निभाई सहभागिता

Date:

spot_img

Haryana News: CM Nayab Singh Saini ने बुधवार को अपने नारायणगढ़ दौरे के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए रेस्ट हाउस नारायणगढ़ में अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरकर बीएलओ को सौंपा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 129 नंबर बूथ से संबंधित अपना गणना प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरने के उपरांत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) राकेश कुमार को सौंपा। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा अपात्र नामों को हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें 👉CM Nayab Singh Saini ने नारायणगढ़ में खोला विकास का पिटारा

उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करवाएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपना सहयोग दें।उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनेगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी।मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

 

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ; ਕਈ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ‘ਆਪ’ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ

👉ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸਰਬਜੋਤ ਸਿੰਘ...

राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

राज्य सरकार ने संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के...