👉मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यतिथि के रूप में किया संबोधित
👉हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास. नायब सिंह सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन -कालका और नरवाना का उद्घाटन करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया जा रहा है जिस पर 1149 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी डबवाली, होडल और जींद रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पहले ही पूरा किया जा चुका है और इन्हें अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज रेलवे स्टेशन कालका पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का जालंधर, पंजाब से सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया जिसमे हरियाणा के दो रेलवे स्टेशन कालका व नरवाना भी शामिल हैं ।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह हरियाणावासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया है । ये स्टेशन हमारी संस्कृतिए पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के नये प्रवेश द्वार बनेंगे।उन्होंने कहा की आज का दिन पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने करकमलों से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सहित लगभग 15 हजार करोड़ रुपये लागत की 9 परियोजनाएं हरियाणा को दी हैं।उन्होंने कहा की एक समय था जब रेलवे परियोजनाएं वर्षों तक फाइलों में धूल खाती रहती थीं। स्टेशन केवल यात्रियों के आने जाने की जगह माने जाते थे।लेकिन आज रेलवे स्टेशन देश की नई पहचान, नई संस्कृति और नई अर्थव्यवस्था के केंद्र बन रहे हैं। हरियाणा इस परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है। वर्ष 2014 में हरियाणा का रेल बजट केवल 315 करोड़ रुपये था। आज वर्ष 2026-27 में यही रेल बजट बढ़कर 3 हजार 566 करोड़ रुपये हो गया है।
इसे भी पढ़ें Haryana को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात; मुख्यमंत्री समेत हरियाणा के मंत्रियों ने किया धन्यवाद
यह प्रधानमंत्री के हरियाणा के प्रति विश्वास, प्रतिबद्धता और विकास की प्राथमिकता का प्रमाण है।मुख्यमंत्री ने कहा की आज प्रदेश में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह निवेश उद्योग, व्यापार, पर्यटन, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं को गति दे रहा है। हरियाणा की 1 हजार 574 किलोमीटर लंबी सभी रेलवे लाइनों का शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल परिवहन की मजबूत नींव भी है।उन्होंने कहा की आज भारत केवल रेलवे का विस्तार नहीं कर रहा बल्कि भविष्य की रेलवे का निर्माण कर रहा है। हरियाणा में आज 8 वंदे भारत एक्सप्रेस और 2 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित हो रही हैं। वंदे भारत भारत की गति का प्रतीक है और अमृत भारत अंतिम पंक्ति में खड़े सामान्य नागरिक की सुविधा का प्रतीक है। उन्होंने बताया की 844 करोड़ रुपये की लागत से रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का निर्माण 713 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत-जींद रेलवे लाइन का निर्माण , रोहतक में देश की पहली एलिवेटेड रेलवे लाइन तथा कुरुक्षेत्र में आधुनिक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया गया है। ये परियोजनाएं विकास की वह नई सोच हैं जो समय बचाती हैं, यातायात सुगम बनाती हैं और शहरों को नई गति प्रदान करती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे को केवल यात्री सेवा तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने रेलवे को देश की आर्थिक शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। मानेसर में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल और पाटली-मानेसर फ्रेट सेक्शन का संचालन, सोनीपत के बड़ी में रेल कोच रिपेयर फैक्टरी की स्थापना तथा प्रदेश में आधुनिक माल परिवहन नेटवर्क का विस्तार हरियाणा को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। इससे उद्योगों की लागत घटेगी, निर्यात बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा की सुरक्षित रेलवे किसी भी राष्ट्र की पहचान है। पिछले लगभग 12 वर्षों में हरियाणा में 33 रेलवे ओवरब्रिज और 139 रेलवे अंडरब्रिज बनाए गए हैं। 123 मानवरहित रेलवे फाटकों को समाप्त किया गया है। यह हजारों परिवारों की सुरक्षाए लाखों लोगों के समय की बचत और आधुनिक भारत की संवेदनशील शासन व्यवस्था का उदाहरण है। आज हरियाणा का रेल नेटवर्क तेजी से विस्तार कर रहा है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक तस्वीर बदलने वाला है।लवल,सोहना,मानेसर और खरखौदा को जोड़ने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना आने वाले समय में उद्योग, निवेश और रोजगार का नया गलियारा बनेगी।
इसे भी पढ़ें प्रधानमंत्री ने जींद से 14,721 करोड़ रुपये की लागत की 9 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन तथा जींद-हांसी रेलवे लाइन जैसी परियोजनाएं भी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जा रही हैं। हमारी डबल इंजन सरकार हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आधारभूत संरचना तैयार कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा की हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट 2047 के माध्यम से धरातल पर उतारने के लिए पूरी गति के साथ काम कर रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल बेहतर सड़कें और रेलवे बनाना नहीं बल्कि ऐसा हरियाणा बनाना है जहां किसान समृद्ध हो, युवा आत्मनिर्भर हो, उद्योग विश्वस्तरीय हों, महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हों और हर नागरिक को विकास का समान अवसर मिले।उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि ये रेलवे स्टेशन केवल सरकार की संपत्ति नहीं हैं। यह हम सबकी साझी विरासत है। इनकी स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। जब नागरिक और सरकार साथ चलते हैंए तभी राष्ट्र नई ऊंचाइयां प्राप्त करता है।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, राज्य सभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री मकरंद पांडुरंग, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश देवीनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पंचकूला जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, नगर परिषद कालका के चेयरमैन श्री कृष्ण लाल लांबा, हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री जसमेर सिंह बंजारा, पूर्व मेयर श्रीमती मनवीर कौर गिल , उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह डीआरएम अंबाला श्री विनोद भाटिया, एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें





