आज का भारत दुनिया के सामने विकास के नए मॉडल का उदाहरण पेश कर रहा: मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को विकास की सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
👉जींद की इको फ्रेंडली रैली ने ग्रीन एनर्जी और स्वच्छ पर्यावरण का दिया बड़ा संदेश
Haryana News: जींद में आयोजित इकोफ्रेंडली रैली ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया। रैली में आमजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ई-व्हीकल और अन्य ग्रीन एनर्जी से संचालित वाहनों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने उपरांत जींद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि वे 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, आकांक्षाओं और विश्वास के प्रतीक होने के साथ-साथ विकसित भारत के शिल्पकार भी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को 14,721 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदान करने पर उनका आभार व्यक्त किया।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। आज का भारत केवल विकास की बात नहीं करता, बल्कि दुनिया के सामने विकास का नया मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। आधारभूत संरचना, रेल, सड़क, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल व्यवस्था सहित प्रत्येक क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कभी भारत दुनिया से तकनीक मांगता था लेकिन आज पूरी दुनिया भारत की तकनीक अपनाना चाहती है। कभी भारत अवसर खोजता था लेकिन आज पूरी दुनिया भारत में अवसर खोज रही है। कभी भारत की क्षमता पर सवाल उठाने वाली दुनिया आज भारत को आत्मविश्वास से भरे नए युग का देश मानने लगी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा की धरती से होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के विजन का सशक्त उदाहरण है तथा स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की बदौलत पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्राप्त हुई है। इससे प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, मेट्रो, स्वास्थ्य संस्थानों तथा अन्य आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 4435 दिनों के समर्पित कार्यकाल में यह उनका हरियाणा का 18वां दौरा है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री प्रदेश को 71 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं समर्पित कर चुके हैं। आज की परियोजनाएं हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में प्रत्येक 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य पूरा किया गया है तथा हर 10 किलोमीटर पर पीएम श्री अथवा संस्कृति मॉडल स्कूल विकसित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  Haryana को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात; मुख्यमंत्री समेत हरियाणा के मंत्रियों ने किया धन्यवाद

प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें से 11 कॉलेज पिछले 12 वर्षों में स्थापित हुए हैं, जबकि तीन नए मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जा रही है। साथ ही सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वर्ष 2031 तक 20 वर्ष से अधिक पुरानी सभी नहरों के सुदृढ़ीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा 450 जलाशयों के पुनरुद्धार का कार्य भी तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्पों में से 66 संकल्प पूरे कर दिए हैं तथा शेष संकल्पों को भी निर्धारित समय में पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर जींद की यह विशाल जनसभा पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल बनाई गई है। सभा में आने वाले अधिकांश लोग पेट्रोल और डीजल मुक्त वाहनों से पहुंचे हैं, जो हरित भारत के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा और विकसित भारत की पहली तस्वीर हरियाणा से ही दिखाई देगी।इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा सहित हरियाणा के मंत्रीगण, सांसद व विधायक भी उपस्थित थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Nayab Singh Saini ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात

👉शहरी विकास के साथ जीवन की गुणवत्ता और सार्वजनिक...

CM Nayab Singh Saini ने स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर उपस्थित होना सम्मान और प्रसन्नता...

CM Nayab Singh Saini ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

👉मेक इन इंडिया अभियान में मेक विद स्वीडन निभाएगा...