Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहाँ लोक भवन में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि शहीद उधम सिंह का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इसे भी पढ़ें 👉 जल संरक्षण का संदेश देती पुस्तक ‘एक बूँद सौ सवाल’ का हुआ विमोचन
उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जिस दृढ़ संकल्प और वीरता का परिचय दिया वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र अपने अमर शहीदों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद उधम सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें






