spot_img
spot_img

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं सक्रिय भूमिका: सुभाष बराला

Date:

spot_img

👉राज्यसभा सांसद ने पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर नागरिकों से पेड़ लगाने का किया आह्वान
Haryana News: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प ले तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शनिवार को टोहाना में अपने पैतृक गांव डांगरा स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें  Haryana के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। यह अभियान केवल वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा हाल ही में प्रदेशभर में 77वां वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया है।उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरणीय हालात और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। कहीं अत्यधिक वर्षा हो रही है तो कहीं वर्षा की कमी देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें  Haryana Govt का बड़ा निर्णय: प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

वायु प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र भी चिंता के विषय हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय असंतुलन को दूर करने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। जब तक बड़े स्तर पर पौधे नहीं लगाए जाएंगे और उनका संरक्षण नहीं किया जाएगा, तब तक स्वच्छ वातावरण और पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना कठिन होगा।राज्यसभा सांसद ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की मांग है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि हरित और स्वच्छ वातावरण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Haryana के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयल

👉भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्पो...