spot_img
spot_img

जनभागीदारी से ही संभव है नशा मुक्त भारत का सपना: डॉ. मनसुख मांडविया

Date:

spot_img

👉काशी आध्यात्मिक समिट घोषणा पत्र के तहत चलेगा 100 सप्ताह का नशा मुक्ति अभियान
Haryana News: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अवसर पर कहा कि यह अभियान विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति को संगठित करने वाला एक ऐतिहासिक जन आंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से रखी गई विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में देश के स्वस्थ, सशक्त और जागरूक युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।फरीदाबाद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें 👉Haryana ਨੇ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਇੱਛਾ ਸ਼ਕਤੀ ਨਾਲ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ‘ਤੇ ਲਗਾਈ ਲਗਾਮ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਖਪਤ ਵਧੀ: ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करते हैं। प्रधानमंत्री ने अमृतकाल में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सारथी बताया है और उनकी आकांक्षाओं, विचारों, सेवाभाव तथा नेतृत्व क्षमता को दिशा देने के उद्देश्य से माई भारत की स्थापना की गई। आज यह मंच 2.24 करोड़ से अधिक युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में नशा मुक्त भारत का जो संकल्प व्यक्त किया था, उसे आगे बढ़ाने के लिए माई भारत युवा संगठन ने देशभर के आध्यात्मिक संगठनों, युवा विंग्स और नशा मुक्ति से जुड़े विशेषज्ञों के साथ मिलकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की।

इसे भी पढ़ें 👉युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशामुक्त एवं विकसित भारत का संकल्पः प्रो. असीम कुमार घोष

इसी क्रम में पिछले वर्ष वाराणसी में आयोजित आध्यात्मिक युवा सम्मेलन में दो दिवसीय विचार-विमर्श के बाद आगामी 100 सप्ताह की कार्ययोजना तैयार की गई, जिसे “काशी आध्यात्मिक समिट घोषणा पत्र” का स्वरूप दिया गया।डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि अभियान से देशभर के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संगठन जुड़ रहे हैं। माता अमृतानंदमयी मठ, आर्ट ऑफ लिविंग सहित अनेक संस्थाओं के संत, गुरु और आध्यात्मिक मार्गदर्शक युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट और अन्य जन अभियानों ने यह सिद्ध किया है कि उनके स्पष्ट नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और जनभागीदारी के साथ असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। उसी विश्वास के साथ देश का युवा वर्ग नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें 👉ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਇਸ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਦੇਣਗੇ ਕਰਾਰਾ ਜਵਾਬ – ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर कर खेल, सेवा, नवाचार, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा, संतों एवं आध्यात्मिक गुरुओं के आशीर्वाद तथा करोड़ों युवाओं के सामूहिक संकल्प के बल पर नशा मुक्त भारत और विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।कार्यक्रम में युवा कार्य विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल , अतिरिक्त सचिव नितेश कुमार मिश्रा, अमृता अस्पताल के प्रशासनिक निदेशक स्वामी निजामृतानंद पुरी ने युवाओं, अभिभावकों, संतो, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर अभियान चलाने का आह्वान किया।

 👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Chandigarh ਦੇ ਸੈਕਟਰ 10-ਡੀ ਵਿੱਚ ਵਣ-ਮਹੋਤਸਵ ਮੌਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੇ ਲਗਾਏ ਰੁੱਖ

Chandigarh News: ਰੈਜ਼ੀਡੈਂਟਸ ਵੈਲਫੇਅਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ (ਆਰ.ਡਬਲਯੂ.ਏ.) ਸੈਕਟਰ 10-ਡੀ ਵੱਲੋਂ...