spot_img
spot_img

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशामुक्त एवं विकसित भारत का संकल्पः प्रो. असीम कुमार घोष

Date:

spot_img

👉कुवि में आयोजित हुआ ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’, राज्यपाल ने दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प
Haryana News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम हॉल में रविवार को ‘नशा मुक्त युवाः विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहकर हज़ारो युवाओं के साथ प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन से जुड़ें। राज्यपाल की अगुवाई में सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया जिसे सभागार में उपस्थित 2500 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सुना।इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, माय भारत अभियान के राज्य निदेशक आकर्ष दीक्षित सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

इसे भी पढ़ें 👉 Haryana ਨੇ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਇੱਛਾ ਸ਼ਕਤੀ ਨਾਲ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ‘ਤੇ ਲਗਾਈ ਲਗਾਮ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਖਪਤ ਵਧੀ: ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नशामुक्त युवा भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से देशभर के 28,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक युवा एकजुट होकर नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रहे हैं। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि हमारा देश हजारों वर्षों से अनेक चुनौतियों का सामना करता आया है। हमने विदेशी आक्रमण, युद्ध, आर्थिक संकट, कोरोना महामारी, मलेरिया, प्लेग जैसी अनेक कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया है। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की जनता, विशेषकर हमारे युवा, नशे जैसी इस गंभीर सामाजिक बुराई को भी पराजित करने में सफल होंगे।प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि हम सभी का, विशेषकर युवाओं का, यह दायित्व है कि वे किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं को दूर रखें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि वे शिक्षा, खेल, नवाचार, कौशल विकास और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें। एक नशामुक्त, जागरूक और सशक्त युवा ही विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इसे भी पढ़ें 👉 नशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े – राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

👉100 सप्ताह तक चलाएं नशामुक्ति जनजागरण अभियानः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व आज के युवा करेंगे। इसलिए युवाओं को नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना होगा। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को कमजोर करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के संतों, सामाजिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक संस्थानों और युवा संगठनों से अगले 100 सप्ताह तक बारी-बारी से नशामुक्ति अभियान का नेतृत्व करने तथा प्रत्येक रविवार को जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सभी संगठन मिलकर यह जिम्मेदारी निभाएं तो यह अभियान देशव्यापी जनआंदोलन बन जाएगा और नशे के कारोबारियों के लिए सबसे बड़ा झटका साबित होगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Chandigarh ਦੇ ਸੈਕਟਰ 10-ਡੀ ਵਿੱਚ ਵਣ-ਮਹੋਤਸਵ ਮੌਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੇ ਲਗਾਏ ਰੁੱਖ

Chandigarh News: ਰੈਜ਼ੀਡੈਂਟਸ ਵੈਲਫੇਅਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ (ਆਰ.ਡਬਲਯੂ.ਏ.) ਸੈਕਟਰ 10-ਡੀ ਵੱਲੋਂ...

जनभागीदारी से ही संभव है नशा मुक्त भारत का सपना: डॉ. मनसुख मांडविया

👉काशी आध्यात्मिक समिट घोषणा पत्र के तहत चलेगा 100...