राइस मिलर्स को दिया जाएगा 30 जून 2025 तक का बोनस: मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) डिलीवरी के संबंध में राइस मिलर्स तथा अधिकारियों के साथ की बैठक
👉मुख्यमंत्री ने दिया मिलर्स की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन, राइस मिलर्स एसोसिएशन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राइस मिलर्स को 30 जून 2025 तक का बोनस देने की घोषणा करते हुए मिलर्स की अन्य सभी समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिलाया। इस पर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को हरियाणा निवास में राइस मिलर्स एसोसिएशन के साथ बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने राइस मिलर्स के साथ कस्टम मिल्ड राइस डिलीवरी व भंडारण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री जे गणेशन भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें  CM Nayab Singh Saini चार गुणा गति से लाडवा विधानसभा में करवा रहे विकास कार्य -सुमन सैनी

बैठक में राइस मिलर्स ने बताया कि भारत सरकार ने अब और अधिक चावल की डिलीवरी लेने से मना कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में केंद्र सरकार से बातचीत कर समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए 55 लाख मीट्रिक टन चावल खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इस बार हरियाणा में धान का उत्पादन उम्मीद से अधिक हुआ है जोकि खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मिलर्स की इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख दिया है और इस संबंध में कल भारत सरकार के साथ मीटिंग भी की जानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर समस्या के समाधान के लिए मिलर्स के साथ खड़ी है।राइस मिलर्स ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मिलर्स को 2024-25 की 15 मार्च तक की बोनस राशि दी जा चुकी है। मिलर्स ने 30 जून 2025 तक का बोनस देने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री के समक्ष किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोनस का प्रावधान निर्धारित तिथि तक चावल की डिलीवरी करने वाले मिलर्स के लिए किया गया था लेकिन राइस मिलर्स के समक्ष आने वाली चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने 30 जून 2025 तक का बोनस भी राइस मिलर्स को देने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें  एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री

इस पर राइस मिलर्स ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।राइस मिलर्स ने चावल की डिलीवरी के लिए गोदामों की कमी की समस्या को भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए भंडारण क्षमता बढ़वाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियांे को पहले ही भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए जा चुके हैं। सरकार द्वारा बड़े वेयर हाऊस तथा बिग साइलोज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रदेश में भंडारण के लिए गोदामों की कमी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।इनके अलावा मुख्यमंत्री ने राइस मिलर्स की अन्य सभी समस्याओं के समाधान के संबंध में भी भरोसा दिलाया और उन्हें मिल्ड राइस की डिलीवरी समय पर देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिलर्स की समस्याओं का समाधान करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के महानिदेशक श्री अंशज सिंह, कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन, हैफेड के प्रबंध निदेशक श्री अनीश यादव सहित अन्य अधिकारी तथा विभिन्न जिलों से आए राइस मिलर्स भी उपस्थित थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਦਬਾਅ ਹੇਠ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਅਤੇ ਈ-20 ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਉੱਠ ਰਹੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਦਬਾ ਰਿਹਾ ਮੇਟਾ- ਕੇਜਰੀਵਾਲ

👉ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਮੇਰੇ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ਅਕਾਊਂਟ ਨੂੰ ਸੀਮਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ...

Vigilance Bureau ਵੱਲੋਂ 5,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਡਰਾਈਵਰ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ

Mohali News:ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ...