👉उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव की दी बधाई
👉10 अगस्त को हरियाणा की लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे तिरंगा यात्रा की शुरुआत
Haryana News:हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की सभी विधानसभाओं का समान रूप से विकास करवा रहे हैं। लाडवा विधानसभा में चार गुणा गति से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। श्रीमती सुमन सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया।
गुरु जी के बताए समरसता, समानता और मानव सेवा के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भव्य कलश वंदन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यात्राओं से गुरु जी के समता, समानता और मानव सेवा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं, इनमें सबसे बड़ा युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जाना शामिल है। श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि देश में आजादी महोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार हर विधानसभा में एक तिरंगा यात्रा भी निकल रही है, जिसकी शुरुआत 10 अगस्त को हरियाणा की लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने नागरिकों को इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




