मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने की शिष्टाचार भेंट

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री ने कहा, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन ने शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने सभी चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोर्ड और निगम सरकार तथा जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और सही पात्र लोगों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें  योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा- मुख्यमंत्री

सभी बोर्ड एवं निगम भी इसी भावना से कार्य करें और अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करें तथा सरकार की विकास और जनकल्याण की नीतियों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, प्रभारी श्री सतीश पूनिया, स्पेशल ऑफिसर (ग्रीवेंस रिड्रेसल) श्री भोपाल खदरी, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन श्री वेदपाल सहित प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के नवनियुक्त चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन

👉स्वीडन में भारतीय राजदूत अनुराग भूषण ने मुख्यमंत्री का...

ਜਨਕਪੁਰ ’ਚ ਸਜਿਆ ਸੀਤਾ ਸਵੰਬਰ, ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਨੇ ਤੋੜਿਆ ਸ਼ਿਵ ਧਨੁਸ਼; ਮੰਚਨ ਨੇ ਮੋਹਿਆ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਮਨ

Mohali News: ਰਾਮਲੀਲਾ ਅਤੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ, ਫੇਜ਼-1, ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ...