अम्बाला छावनी में पक्के घाट में होगी छठ पूजा, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से छठ व्रतियों को मिली बड़ी सौगात

Date:

spot_img

👉चंदपुरा में टांगरी नदी पुल किनारे एक एकड़ में बना छठ घाट, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने छठ पूजा से पहले किया निरीक्षण
Haryana News:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि छठ पूजा देश का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है और छठी मैया की पूजा की जाती है। हमारे शहर व आसपास क्षेत्र में इस त्यौहार को मनाने वाले बहुत लोग है। त्यौहार मनाने के लिए घाट में खड़े होकर लोग पूजा करते हैं, यहां कोई पक्का घाट नहीं था, लोग किसी प्लाट में पानी भरकर पूजा करते थे। अब हम अम्बाला छावनी में एक एकड़ में पक्का घाट बनाकर दे रहे हैं। शेष कार्य छठ पूजा के बाद होगा, यहां शौचालय, कपड़े बदलने के लिए कमरे, बिजली व्यवस्था व अन्य प्रबंध होगे।श्री विज आज प्रात अम्बाला छावनी में टांगरी नदी पुल किनारे चंदपुरा में छठ घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज छठ पूजा के प्रबंधों को लेकर मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत की और दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें 👉CM Nayab Singh Saini ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्व. काशी बाई जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने छठ पूजा के लिए लाइट प्रबंध, पानी की व्यवस्था व अन्य प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट को भरने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था यहां पर होनी चाहिए तथा छठ घाट के नाम से बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री अनिल विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि घाट निर्माण हेतु जारी की थी और इसी राशि से घाट का निर्माण किया जा रहा है।वहीं निरीक्षण के लिए छठ घाट पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज का मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्षद जसबीर सिंह जस्सी, मदनलाल शर्मा, सुदर्शन सिंह सहगल, फकीरचंद सैनी, रवि जाट के अलावा नगर परिषद एमई हरीश गोयल, बिजली निगम एक्सईएन विकास कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह व अन्य मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਮਿੱਤਰ-ਮੰਡਲ ਵੱਲੋਂ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਬਾਲਿਆਂਵਾਲੀ ਸਨਮਾਨਿਤ

Bathinda News: ਮਿੱਤਰ-ਮੰਡਲ ਬਠਿੰਡਾ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਸਥਾਨਕ ਹੋਟਲ ਵਿਖੇ...