पंचायतों और नगर निकायों के अधिकारों के हस्तांतरण, वित्तीय स्थिरता व प्रभावी सेवा वितरण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ

Date:

spot_img

👉पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री*
👉कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि तथा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल रहे उपस्थित*
👉मुख्यमंत्री ने कहा, गांव विकास की अंतिम कड़ी नहीं, बल्कि विकास का केंद्र*
👉पढ़ी-लिखी पंचायतें, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और लाल डोरा मुक्त अभियान से हुए सुधार : श्री नायब सिंह सैनी*
👉मुख्यमंत्री का आह्वान, पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए जल संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दें जोर*
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत-2047 की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब देश का हर गांव और शहर का हर वार्ड आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगा। पंचायतों और नगर निकायों को केवल सरकारी बजट पर निर्भर रहने के बजाय अपनी आय के नए स्रोत विकसित करने होंगे। इसके लिए स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, वित्तीय प्रबंधन और जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकारों को अधिकार, क्षमता और अपने वित्तीय संसाधनों के आधार पर आत्मनिर्भर बनाना ही इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मूल उद्देश्य है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ सत्र को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। पंचायतों एवं नगर निकायों को अधिकारों का हस्तांतरण, वित्तीय स्थिरता तथा प्रभावी सेवा वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन तथा शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल,स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) महानिदेशक डॉ राज नेहरू भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें 👉अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा में निवेश को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा, गांव विकास की अंतिम कड़ी नहीं, बल्कि विकास का केंद्र*
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों एवं नगर निकायों को संवैधानिक दर्जा दिया गया था, लेकिन अब इन्हें वास्तविक रूप से सशक्त स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान आवश्यकताओं से जोड़ने का काम किया है। गांव विकास की अंतिम कड़ी नहीं, बल्कि विकास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की प्राथमिकताएं ही पंचायतों की कार्ययोजना का आधार बननी चाहिए। सरपंच और पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत हैं, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े होते हैं और लोगों की समस्याओं को सबसे पहले समझते हैं।

पढ़ी-लिखी पंचायतें, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और लाल डोरा मुक्त अभियान से हुए सुधार*
मुख्यमंत्री ने हरियाणा में वर्ष 2014 से पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में पढ़ी-लिखी पंचायतों की व्यवस्था लागू की गई और वर्ष 2020 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसी प्रकार लाल डोरा मुक्त अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक दिलाया गया, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के रूप में पूरे देश में लागू किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किए गए सुधारों का उद्देश्य पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीणों को उनके अधिकारों से जोड़ना रहा है।

इसे भी पढ़ें 👉ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਨੀਤੀ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए जल संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दें जोर*
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों की आय बढ़ाने के लिए जल संरक्षण, पानी के बिलों की वसूली तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। हरियाणा सरकार ने गांवों में पानी के बिल के रूप में जितनी राशि एकत्रित की जाएगी, उतनी ही मैचिंग ग्रांट देने का निर्णय लिया है, ताकि पंचायतों की आमदनी बढ़ सके। उन्होंने कहा कि गिरते भूजल स्तर और पानी की कमी को देखते हुए प्रत्येक जनप्रतिनिधि को जल संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। स्थानीय निकायों को अपनी आय के नए स्रोत तलाशने के साथ-साथ शहरों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सीवरेज और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।

गांवों और वार्डों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर किया जाएगा सम्मानित*
मुख्यमंत्री ने पंचायतों, गांवों और वार्डों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों और वार्डों के विकास के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कर बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों एवं निकायों को सम्मानित किया जाना चाहिए। इससे जनप्रतिनिधियों में अपने क्षेत्र को बेहतर बनाने की भावना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि परिवर्तन के वाहक हैं। उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे दोनों दिन होने वाले विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाएं और ऐसे व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत करें, जिन्हें धरातल पर लागू कर पंचायतों एवं नगर निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।कार्यक्रम में पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, फाइनेंस एवं प्लानिंग विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल,भारत सरकार के 16वें वित्त आयोग के पूर्व सदस्य तथा फ्लेम विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार पांडा, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर संजय कौशिक, प्रोफेसर एन.के बिश्नोई, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, जिला प्रशासन से पुलिस आयुक्त शिवास कविराज तथा डीसी उत्तम सिंह सहित हरियाणा तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए पंचायती राज संस्थाओं तथा नगर निकायों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Finance Minister Harpal Singh Cheema ਨੇ 3 ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਅਤੇ ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਨਾਲ ਕੀਤੀਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ

👉ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਆਊਟਸੋਰਸਡ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਠੇਕੇ ’ਤੇ ਲਿਆਉਣ ਦੀ...