spot_img
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ

Date:

spot_img

👉21 जून तक हरियाणा के कोने-कोने में आयोजित होंगे योग शिविर, हर नागरिक को जोड़ने का आह्वान

👉‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि भारत की महान सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जिसने हजारों वर्षों से मानवता को संतुलित, स्वस्थ और आध्यात्मिक जीवन की राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने योग को विश्व पटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया इसे अपना रही है। योग हमारे ऋषि-मुनियों और साधकों की अमूल्य देन है, जिसका वैश्विक स्तर पर सम्मान और अभिनंदन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, नलवा के विधायक श्री रणबीर पनिहार उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें 👉Heritage and City Walk 2026 : हरियाणा की विरासत से जुड़ने का बना सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ करने उपरांत अपने संबोधन में कहा कि योग किसी धर्म या संप्रदाय से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि मानवता की एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक धरोहर है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखे गए प्रस्ताव को रिकॉर्ड 177 देशों का समर्थन मिला और 21 जून, 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। तब से योग का वैश्विक विस्तार निरंतर बढ़ रहा है और करोड़ों लोग इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि “खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत” और “योग की डोज, आधा घंटा रोज” जैसे संदेश आज के समय की आवश्यकता हैं। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस वर्ष 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। 1 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में जिला, उपमंडल, ब्लॉक, वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को पंचकूला में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है, जो आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आधुनिक जीवनशैली ने जहां अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं, वहीं तनाव, अनिद्रा, अनियमित खान-पान और मानसिक अशांति जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं। ऐसे समय में योग शरीर को निरोगी, मन को स्थिर और जीवन को संतुलित बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की थीम ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ है। प्रदेश के युवाओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से योग को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।

इसे भी पढ़ें 👉मन की बात’ देश को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे 21 जून तक आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा हरियाणा को देश का सबसे स्वस्थ, जागरूक और खुशहाल राज्य बनाने के संकल्प में सहभागी बनें। इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने विभिन्न योग क्रियाओं के लाभ बताते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह तथा हज़ारो योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता, सीपी शिवास कविराज, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, योग प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

Bathinda ‘ਚ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਮੁੜ ਚੱਲਿਆ ਬੁਲਢੋਜ਼ਰ, ਜਾਣੋਂ ਮਾਮਲਾ

Bathinda News: ਸਬ-ਡਵੀਜਨ ਸਿਟੀ-2 ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ...

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

👉 करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा...