CM Nayab Singh Saini के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन

Date:

spot_img

👉गुरुग्राम-स्टॉकहोम सिटी-टू-सिटी सहयोग; सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में 3000 करोड़ का एलओआई
Haryana News: CM Nayab Singh Saini के नेतृत्व में स्वीडन के ऐतिहासिक दौरे के दौरान राज्य सरकार और स्वीडिश कंपनियों के बीच कुल 4000 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर हुए। इस महत्वपूर्ण यात्रा ने हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी साथ में उपस्थित रहे ।दौरे के दौरान गुरुग्राम और स्टॉकहोम शहरों के बीच सिटी-टू-सिटी कोलैबोरेशन समझौता हुआ। दोनों शहर तकनीकी नवाचार, स्मार्ट सिटी समाधान, सतत शहरी विकास, ज्ञान-आदान-प्रदान और निवेश प्रोत्साहन के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

यह सहयोग दोनों शहरों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करेगा।सशक्त भारत-आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप हरियाणा सरकार ने 3000 करोड़ रुपये का बड़ा एलओआई साइन किया। इसके अतिरिक्त रिटेल सेक्टर और वेयरहाउसिंग सेक्टर में 1000 करोड़ रुपये के एलओआई पर भी सहमति बनी। इन समझौतों से राज्य में आधुनिक वेयरहाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, रिटेल श्रृंखलाओं का विस्तार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नए निवेश आने की उम्मीद है।हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार बढ़ाने तथा आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण समझौता हुआ। स्वीडिश कंपनियों ने हरियाणा के स्किल्ड युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

इससे राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह दौरा हरियाणा को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वीडन की उन्नत तकनीक, नवाचार और सतत विकास मॉडल को हरियाणा की गतिशील अर्थव्यवस्था तथा युवा शक्ति के साथ जोड़कर राज्य को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।यह समझौते हरियाणा में रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास, निर्यात वृद्धि और शहरी आधुनिकीकरण को नई गति प्रदान करेंगे। राज्य सरकार इन निवेशों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦੇਣ: ਬਲਤੇਜ ਪੰਨੂ

👉ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਸ੍ਰੀ...

Vigilance Bureau ਵੱਲੋਂ 30,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਪਟਵਾਰੀ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ

Barnala News:ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ...

Guru Kashi University ਦੇ ਨਿਊਜ਼ ਲੈਟਰ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਰੀਲੀਜ਼

Talwandi Sabo News: Guru Kashi University (ਗੁਰੂ ਕਾਸ਼ੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ)...

MRSPTU ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਮਾਹਿਰ ਭਾਸ਼ਣ ਅਤੇ ‘ਬਿਨਾਂ ਅੱਗ ਦੇ ਭੋਜਨ ਤਿਆਰ ਕਰਨ’ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ

Bathinda News: MRSPTU; ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ...