Haryana News: CM Nayab Singh Saini; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि यह सदन प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा के लिए है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उठाए गए विषय पर जवाब देते हुए कहा कि श्री हुड्डा इस सदन के बहुत वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य हैं और हम उनसे सीखते भी हैं, हालांकि हम उस रास्ते पर नहीं चलते, जो ये सिखाते हैं। हमारा रास्ता अलग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे श्री हुड्डा का पूरा सम्मान करते हैं। उनके द्वारा कही गई बात की पूरी कार्यवाही और संदर्भ को देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें 👉 ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਆਗੂ ਭਾਜਪਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ
उनका किसी का अपमान करने का कोई आशय नहीं था।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के सदस्य बार-बार खड़े होकर इस महान सदन के भीतर नारे लगा रहे थे, जबकि यहां हरियाणा प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदस्यों से चैंबर में आकर वीडियो देखने के लिए कहे जाने के बावजूद सदन में फिर वही नारे लगाए गए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा लगातार यह नारे लगाए जा रहे थे कि “इनकी तरफ से गुंडागर्दी की जा रही है।” इसी संदर्भ में उन्होंने केवल इतना कहा था कि “गुंडागर्दी हमारी तरफ से नहीं चल रही है, आपकी तरफ से चल रही है।” उन्होंने केवल यही शब्द कहे थे और इसमें कोई असंसदीय बात नहीं है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




