👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय समिति (HPWPC) की बैठक में ₹219.91 करोड़ की लागत के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई। इन कार्यों के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा ₹233.68 करोड़ की राशि की बोली लगाई गई थी। नेगोसिएशन के माध्यम से सरकार ने ₹18.81 करोड़ की बचत सुनिश्चित की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे।बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित ठोस कचरा प्रबंधन, सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, जलापूर्ति, सीवरेज, जल निकासी, स्ट्रीट लाइटिंग, ग्रीन बेल्ट, पार्कों तथा अन्य शहरी आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में कुल 13 एजेंडे प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 11 को मंजूरी दी गई, जबकि दो प्रस्ताव स्थगित रखे गए।समिति ने नारनौल क्लस्टर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले शहरी ठोस कचरे के प्रसंस्करण के लिए ₹18.70 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजना के अंतर्गत नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी और अटेली मंडी को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम में ठोस कचरा प्रसंस्करण परियोजना को ₹38.79 करोड़ की लागत पर तथा फरीदाबाद के प्रतापगढ़ गांव में इसी प्रकार की परियोजना को ₹17.14 करोड़ की लागत पर स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में हिसार शहर में दूध की डेयरियों को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने से संबंधित परियोजना को भी मंजूरी दी गई।
इसे भी पढ़ें 👉आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी
इसके अलावा, ग्रीन बेल्ट और पार्कों के अपग्रेडेशन, मरम्मत एवं रखरखाव के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें नवस्वीकृत कॉलोनियों के पार्क तथा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनुरूप पार्कों से संबंधित कार्य भी शामिल हैं।बैठक में नगर निगम पानीपत के वार्ड नंबर 20 में ₹17.94 करोड़ की लागत से बैंक्वेट हॉल के निर्माण को मंजूरी दी गई। वहीं, पलवल में आगरा चौक से श्रद्धानंद पार्क के अंतिम छोर तक सड़क के दोनों ओर मॉडल रोड के निर्माण के लिए ₹9.28 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।बैठक में नगर निगम फरीदाबाद के लिए बल्लभगढ़ में कार्यालय भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। फरीदाबाद के वार्ड नंबर 39 स्थित सीही गांव में जलापूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सीवरेज, जल निकासी और स्ट्रीट लाइटिंग से संबंधित कार्यों के लिए ₹17.77 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। इसी प्रकार, वार्ड नंबर 35 के भुडैना गांव में इन सुविधाओं के विकास के लिए ₹13.85 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी गई।सिरसा शहर में वर्षा जल निकासी प्रणाली बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की पुनः कारपेटिंग एवं मरम्मत के कार्य को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस कार्य पर ₹13.29 करोड़ की लागत आएगी।
👉मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें



