👉पर्यटन मंत्री बोले—‘घूमण आओ, हरियाणा देखो… बदलता प्रदेश खुद सुनाएगा अपनी कहानी’
Haryana News : हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मोहाली के आगमन टर्मिनल पर हरियाणा पर्यटन विभाग के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर (TIFC) का शुभारंभ किया।इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा कि यह महज एक सूचना केंद्र नहीं, बल्कि हरियाणा की संस्कृति, विरासत, आस्था, प्रकृति और ग्रामीण जीवन को देश-दुनिया के पर्यटकों से जोड़ने का नया माध्यम है। उन्होंने कहा कि “घूमण आओ, हरियाणा देखो… बदलता प्रदेश खुद सुनाएगा अपनी कहानी” हरियाणा पर्यटन का संदेश होगा।मोहाली एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले पर्यटकों को हरियाणा के प्रमुख पर्यटन एवं विरासत स्थलों, पर्यटन सर्किट, होटल-रिसॉर्ट, मेलों और आयोजनों की जानकारी के साथ बुकिंग संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। डिजिटल एवं इंटरैक्टिव तकनीक के माध्यम से पर्यटकों को प्रदेश की विविध पर्यटन संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें 👉 कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री
👉AI ऐप ‘सरस्वती’ देगा पर्यटन स्थलों की त्वरित जानकारी
TIFC की प्रमुख विशेषताओं में AI आधारित ‘सरस्वती’ ऐप शामिल है। यह ऐप पर्यटकों को हरियाणा के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत, संस्कृति, मेलों, आयोजनों और पर्यटन सुविधाओं के बारे में त्वरित एवं इंटरैक्टिव जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगा।पर्यटक अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न स्थलों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ हरियाणा भ्रमण की योजना बनाने में भी इस ऐप की सहायता ले सकेंगे। यह पहल हरियाणा पर्यटन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की संस्कृति, विरासत और पर्यटन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के विजन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा अपनी पर्यटन क्षमता को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर रहा है।
इसे भी पढ़ें 👉 प्रदेश में बनेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, ग्रामीणों को मिलेगी एक ही स्थान पर सुविधा
👉सूरजकुंड को सालभर का सांस्कृतिक केंद्र बनाने की तैयारी
डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्ष 2026 में आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में 53 देशों के 700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। अब सूरजकुंड मेला परिसर का सालभर विवाह, सांस्कृतिक और अन्य आयोजनों के लिए उपयोग करने तथा सितंबर से दिसंबर के बीच अतिरिक्त मेलों के आयोजन की संभावनाओं पर भी काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सूरजकुंड को हरियाणा के ‘ग्लोबल कल्चरल शोकेस’ के रूप में विकसित करना है।
इसे भी पढ़ें 👉 प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
👉एडवेंचर और धार्मिक पर्यटन पर भी जोर
पर्यटन मंत्री ने बताया कि टिक्कर ताल, तिलयार झील और हथनीकुंड बैराज जैसे स्थलों को साहसिक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में काम किया गया है। जल क्रीड़ा, नौकायन, बनाना बोट, जेट स्की और कैंपिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ढोसी पहाड़ी पर रोपवे परियोजना की तैयारी की जा रही है, जबकि आदिबद्री में भी रोपवे की संभावनाओं पर कार्य चल रहा है।
👉गांवों तक पहुंचेगा पर्यटन का लाभ
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़ना चाहती है। प्रदेश में अब तक 11 होम स्टे और 38 फार्म पर्यटन स्थल हरियाणा पर्यटन के साथ पंजीकृत हो चुके हैं तथा पंजीकरण प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है—पर्यटक आए तो गांव की जेब भी भरे।”डॉ. शर्मा ने कहा कि पर्यटन बढ़ने से होटल, रेस्तरां, टैक्सी, गाइड, हस्तशिल्प, स्थानीय खान-पान, फार्म टूरिज्म और छोटे कारोबारों को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पिंजौर के यादविंद्र गार्डन को हेरिटेज वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल भी इसी सोच का हिस्सा है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




