Haryana में फार्म टूरिज्म व होम स्टे से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

Date:

spot_img

👉फार्म टूरिज्म व होम स्टे का प्रतिवर्ष का वैश्विक बाजार 5000 करोड़ रुपये का
👉पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने प्रदेश भर में फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों के साथ की बैठक
Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य में फार्म टूरिज्म व होम स्टे के माध्यम से पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों के सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।यह बात हरियाणा पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में फार्म टूरिज्म तथा होम स्टे संचालकों के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान कही। इस दौरान पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक ममता शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी राज्य में फार्म टूरिज्म व होम स्टे के विकास को लेकर व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं।बैठक में फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों ने अलग अलग विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी देते हुए इनका समाधान करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि फार्म टूरिज्म व होम स्टे का प्रतिवर्ष का वैश्विक बाजार 5000 करोड़ रुपये है जो प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा है। यदि हरियाणा सरकार फार्म टूरिज्म व होम स्टे व्यवसाय के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान करे तो हरियाणा इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रदर्शन कर सकता है।

इसे भी पढ़ें Haryana में 8,200 करोड़ की बकाया वसूली के लिए तेज होगा अभियान-अनिल विज

👉संचालकों ने आवश्यक सुविधाओं व विभिन्न विभागों से मिलने वाली अनुमतियों के संबंध में आने वाली दिक्कतों की विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालक अपनी सभी समस्याएं अगले 5 दिन में लिखित में दें। इसके आधार पर प्रदेश में इन सेवाओं के लिए सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए फार्म टूरिज्म व होम स्टे पाॅलिसी तैयार करवाई जाएगी जिसे कैबिनेट से पास करवाया जाएगा। इसके बाद इन सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों की सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत भी नोटिफाई करवाया जाएगा जिससे सभी संबंधित सेवाएं निर्धारित समय अवधि में उपलब्ध हो सकेंगी।डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार एग्रो टूरिज्म व होम स्टे से संबंधित अन्य राज्यों द्वारा लागू की गई नीतियों का भी अध्ययन कर रही है ताकि हरियाणा की पाॅलिसी को अधिक अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार हरियाणा में टूरिज्म व होस्पिटिलिटी को भी अन्य उद्योगों के समान बढ़ावा दिया जाएगा ताकि इसके माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार पैदा हो सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भी फार्म टूरिज्म व होम स्टे को ईज-आफ-डूईंग बिजनेस में शामिल किया गया है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਏਸ਼ੀਅਨ ਚੈਂਪੀਅਨਜ਼ ਟਰਾਫੀ ਲਈ ਜਾਪਾਨ ਦੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਮੁਹਾਲੀ ਪੁੱਜੀ

 👉ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ 'ਤੇ ਜਾਪਾਨ ਟੀਮ...

Punjab Assembly session; Sukhpal Khaira ਨੂੰ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਪੂਰੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਕੀਤਾ ਮੁਅੱਤਲ

Chandigarh News: Punjab Assembly session; ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਚ ਹਮੇਸ਼ਾ...