जापानी कम्पनियों का निवेश को लेकर प्रदेश में बढ़ा भरोसा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉हरियाणा में डाइकिन एयर कंडीशनर कम्पनी करेगी 1000 करोड़ का निवेश
👉हरियाणा में बनेगा देश का पहला अनुसंधान एवं विकास केंद्र – मुख्यमंत्री
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कहा कि राज्य सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों के सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे है। इसी दिशा में मानेसर में डाइकिन एयर कंडीशनर कंपनी द्वारा लगभग 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में लगभग 500 से अधिक युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चण्डीगढ में संत कबीर कुटीर में जापानी डेलिगेशन के साथ बातचीत कर रहे थे। जापानी प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया और मुख्यमंत्री ने उन्हें गीता भेंट कर सम्मानित किया।
👉मानेसर में बनेगा अनुसंधान एवं विकास का प्रमुख केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब जापानी कम्पनियों का निवेश को लेकर भरोसा बढ गया है और अब निवेश को लेकर ललायित हैं। जापानी कम्पनी के निवेश के तहत मानेसर में एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह अपनी तरह का देश में सबसे बड़ा और पहला केंद्र होगा, जो न केवल तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा बल्कि हरियाणा को औद्योगिक हब के रूप में और अधिक मजबूत करेगा।

इसे भी पढ़ें  Haryana में फार्म टूरिज्म व होम स्टे से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

👉जापान-हरियाणा संबंधों को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2025 में जापान यात्रा के दौरान हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) का यह प्रत्यक्ष परिणाम है। जापान का हरियाणा की नीतियों और औद्योगिक वातावरण पर गहरा विश्वास बढा है और इस निवेश के रूप में सामने आया है। इससे भविष्य में और भी विदेशी निवेश के रास्ते खुलेंगे तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजन होंगे। इस प्रकार मुख्यमंत्री का जापानी दौरा साकार हो रहा है।
👉ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देना है और ‘कॉस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस’ को कम करना है। इसके लिए सरकार ने अनेक सुधारात्मक एवं आवश्यक कदम उठाए हैं, जिससे उद्योगपतियों को निवेश करने में सहायता मिल रही है।उन्होंने कहा कि सरकार ने औद्योगिक निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत सभी आवश्यक एनओसी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। इससे प्रक्रियाएं सरल और तेज हुई हैं, जिससे विदेशी कंपनियों का राज्य की ओर आकर्षण बढ़ा है।
👉उद्योगों के अनुकूल नीतियों से राज्य में बढ़ रहा है निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई उद्योगों के अनुकूल योजनाओं और सुविधाओं के कारण हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सरकार आगे भी निवेश को ओर अधिक बढ़ावा देने व रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, महानिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य डा. यश गर्ग, एचएसआईडीसी के एमडी सुशील सारवान, मुख्यमंत्री के विदेश सहयोग विभाग के सलाहाकार पवन चौधरी, डाइकिन के एमडी कमलजीत जावा, नागा मोरी, रिसर्च सेंटर के एमडी एंडो सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉मुख्यमंत्री ने नारनौल में ‘नमो कमल’ का किया उद्घाटन कहा:...