किसानों को अपनी धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा में आगामी 1 अक्टूबर से शुरू हो रही धान की सरकारी खरीद को लेकर राज्य सरकार ने प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। कृषि एवं किसान कल्याणकी अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य भर की मंडियों में व्यापक और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस बैठक में कृषि विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन सहित धान खरीद प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें  केन्द्रीय मंत्री अमित शाह एवं सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और केवल वास्तविक किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए इस बार भी विशेष तकनीकी मानक अपनाए जा रहे हैं। राज्य में ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत और सत्यापित आंकड़ों के आधार पर ही पात्र किसानों की धान खरीदी जाएगी। अधिकारियों ने अवगत कराया कि मंडियों में धान लाने वाले किसानों की जियोफेसिंग तकनीक के माध्यम से सत्यापन करके ही गेट पास जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, किसान द्वारा पोर्टल पर दर्ज कराए गए फसल ब्यौरे और संबंधित क्षेत्र की तय औसत उपज के मिलान के बाद ही फसल की अंतिम खरीद स्वीकृत होगी।

इसे भी पढ़ें  किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि गेट पास जारी होने से लेकर फसल की तुलाई और बिक्री के बाद सीधे किसान के बैंक खाते में भुगतान पहुँचने तक की पूरी व्यवस्था सरल और पारदर्शी होनी चाहिए।वर्तमान धान खरीद व्यवस्था के साथ-साथ कृषि मंत्री ने आगामी रबी (आषाढ़ी) सीजन, विशेषकर गेहूं की बुआई के लिए भी पूर्व-तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को बुआई के समय किसी भी तरह की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए यूरिया और डीएपी जैसी आवश्यक खादों का अग्रिम स्टॉक तैयार रखा जाए और उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉कहा: यमुना में पानी बढ़ने का हरियाणा को मिलेगा...