spot_img

मुंबई में 23-24 अगस्त को होगा ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो : राव नरबीर सिंह

Date:

spot_img

👉विकसित भारत-2047 के निर्माण में हरियाणा की भूमिका को रेखांकित करेगी सरकार
Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देश-विदेश के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो आयोजित किया जाएगा। रोडशो के माध्यम से निवेशकों को हरियाणा की औद्योगिक क्षमता, मजबूत आधारभूत ढांचे और निवेश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।राव नरबीर सिंह ने बताया कि रोडशो का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन में हरियाणा की भूमिका को प्रदर्शित करना तथा प्रदेश को औद्योगिक एवं निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है।

इसे भी पढ़ें   ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस; हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस दिशा में व्यापक तैयारियां कर रही है और प्रदेश के भविष्य के विकास का खाका तैयार करने के लिए प्रमुख विभागों द्वारा हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2030 तैयार किया गया है, जिसकी निरंतर निगरानी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं कर रहे हैं।उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा ने हाल ही में अपनी औद्योगिक नीति में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं और नई एमएसएमई नीति भी लागू की है। इन नीतियों के तहत वर्ष 2030 तक एमएसएमई क्षेत्र में 55 लाख करोड़ रुपये के निवेश और 5 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोडशो में निवेशकों को इन नीतियों के तहत मिलने वाले प्रोत्साहनों और निवेश को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें  Haryana को अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए औद्योगिक परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही सरकार:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति और एमएसएमई नीति के तहत हरियाणा में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने वाले निवेशकों के प्रतिनिधियों के साथ 27 अगस्त को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध कराई जा रही निवेश सुगम नीतियों, सुविधाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुंबई रोडशो के दौरान निवेशकों को हरियाणा में विकसित की जा रही 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा, 135 किलोमीटर लंबे कुंडली-मानेसर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पंचग्राम विकास प्राधिकरण के माध्यम से विकसित किए जा रहे पांच नए शहरों की संभावनाओं को भी निवेशकों के सामने रखा जाएगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

“All Is Well” ਕਹਿਣ ਵਾਲੀ ਸਾਬਕਾ ਮਹਿਲਾ SHO ਨੌਕਰੀਓ ਬਰਖਾਸਤ

Moga News : ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਚਰਚਾ ਵਿਚ...

FM Harpal Singh Cheema ਵੱਲੋਂ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦੌਰਾਨ PSPCL ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ

 👉ਪੀ.ਐੱਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐੱਲ. ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਨੂੰ ਆਗਾਮੀ ਬੋਰਡ ਆਫ਼ ਡਾਇਰੈਕਟਰਜ਼ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ...