spot_img
spot_img
spot_img

Haryana News: मुख्यमंत्री ने श्री अमृतेश्वर महोत्सव एवं भजन संध्या में की शिरकत

Date:

spot_img

👉पूजा-अर्चना एवं गौसेवा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे, सेवा और सकारात्मकता की भावना मजबूत होती है। मुख्यमंत्री मंगलवार देर सायं श्री अमृतेश्वर महोत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सही दिशा प्रदान करता है और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है।

इसे भी पढ़ें 👉

भजन संध्या कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना एवं गौसेवा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।स्वामी सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी द्वारा आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक बी प्राक समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सरोबार कर दिया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

👉देश की पहली हाईड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को देने...