‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को सशक्त कर रहा हरियाणा : आरती सिंह राव

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को सशक्त कर रहा है। टीबी उन्मूलन के प्रयासों को गति देने के लिए राज्य के सांसद एवं विधायक भी इस अभियान से जुड़ गए हैं।उन्होंने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश को ‘टीबी मुक्त’ बनाने तथा टीबी के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के लिए अपने संकल्प को दोहराया है। इस दिशा में टीबी उन्मूलन के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समुदाय आधारित एवं समन्वित दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जा रहा है।आरती सिंह राव ने बताया कि टीबी के गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव और इसके उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर एवं समन्वित प्रयासों की आवश्यकता को देखते हुए, हरियाणा के प्रत्येक जिले से सांसदों एवं विधायकों को ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के जिला स्तरीय चेयरपर्सन के रूप में अभियान से जोड़ा गया है। क्योंकि जनप्रतिनिधियों का समाज के साथ सीधा एवं व्यापक जुड़ाव होता है, ऐसे में जिला स्तरीय चेयरपर्सन के रूप में उनकी भूमिका टीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, समुदाय को सक्रिय रूप से अभियान से जोड़ने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करने, टीबी से जुड़े सामाजिक भ्रम एवं कलंक को दूर करने तथा जिले में टीबी उन्मूलन से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी समन्वय में महत्वपूर्ण होगी।उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय निकायों, सामुदायिक संगठनों एवं आमजन को एक साझा मंच पर लाकर टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी एवं जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।

इसे भी पढ़ें  हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से टीबी की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार पूरा करने का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत टीबी की पहचान, जांच एवं उपचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रदेश में बेहतर केस डिटेक्शन, मजबूत जांच सुविधाओं, प्रभावी उपचार परिणामों तथा बढ़ती सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को निरंतर गति दी जा रही है। हालांकि, टीबी का पूर्ण उन्मूलन तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक स्तर पर साझी जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित हो।उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय चेयरपर्सन अपने-अपने जिलों में अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने तथा टीबी के खिलाफ एक मजबूत सामुदायिक आंदोलन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा यह संकल्प दोहराता है कि बीमारी से मुक्ति भी एक स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण जीवन की स्वतंत्रता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी के माध्यम से प्रदेश ‘टीबी मुक्त हरियाणा’ और ‘टीबी मुक्त भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि “आइए, टीबी मुक्त हरियाणा के लिए एकजुट हों ताकि प्रदेश स्वस्थ हो।”जारी की गई सूची के अनुसार, अंबाला जिले में सांसद श्रीमती रेखा शर्मा और नारायणगढ़ विधायक श्रीमती शैली चौधरी को कमान सौंपी गई है। भिवानी में भिवानी विधायक श्री घनश्याम सर्राफ और बवानी खेड़ा विधायक श्री कपूर सिंह अध्यक्ष पद संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें  विभाजन विभिषिका की घटनाओं को इतिहास में संजोय रखें- केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल

चरखी दादरी में दादरी विधायक श्री सुनील सतपाल सांगवान और बाढड़ा विधायक श्री उमेद सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। फरीदाबाद में बल्लभगढ़ विधायक श्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद एनआईटी विधायक श्री सतीश कुमार फागना और बड़खल विधायक श्री धनेश अदलखा को अध्यक्ष बनाया गया है।फतेहाबाद में सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा और रतिया विधायक श्री जरनैल सिंह, जबकि गुरुग्राम में सोहना विधायक श्री तेजपाल तंवर, पटौदी विधायक श्रीमती बिमला चौधरी और गुरुग्राम विधायक श्री मुकेश शर्मा अभियान का नेतृत्व करेंगे। हांसी में विधायक श्री विनोद भयाना तथा हिसार में विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल और नलवा विधायक श्री रणधीर सिंह पनिहार अध्यक्ष रहेंगे।इसी तरह, झज्जर में बहादुरगढ़ विधायक श्री राजेश जून, जींद में विधायक श्री देवेंद्र चतरभुज अत्री व विधायक श्री राम कुमार गौतम, और कैथल में पुंडरी विधायक श्री सतपाल जांबा को जिम्मेदारी दी गई है। करनाल में इंद्री विधायक श्री राम कुमार कश्यप, करनाल विधायक श्री जगमोहन आनंद, असंध विधायक श्री योगिंदर सिंह राणा और नीलोखेड़ी विधायक श्री भगवान दास सहित चार जनप्रतिनिधियों को दायित्व सौंपा गया है।कुरुक्षेत्र में सांसद श्री नवीन जिंदल अभियान की अगुवाई करेंगे, जबकि महेंद्रगढ़ में नारनौल विधायक श्री ओम प्रकाश यादव और महेंद्रगढ़ विधायक श्री कंवर सिंह अध्यक्ष होंगे। नूंह में सांसद श्री संजय भाटिया और विधायक श्री मोहम्मद इलियास, तथा पलवल में होडल विधायक श्री हरिंदर सिंह और विधायक श्री मोहम्मद इसराइल को जिम्मेदारी मिली है।

इसे भी पढ़ें  विभाजन के बाद हरियाणा आए विस्थापितों ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को किया समृद्ध: राव इंद्रजीत सिंह

पंचकूला में कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पानीपत में पानीपत विधायक श्री प्रमोद कुमार विज व समालखा विधायक श्री मनमोहन भड़ाना, और रेवाड़ी में रेवाड़ी विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक श्री अनिल यादव व बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार को कमान दी गई है।रोहतक में सांसद श्री धर्मवीर सिंह और सिरसा में सांसद श्री सुभाष बराला अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। सोनीपत जिले में राई विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत, खरखौदा विधायक श्री पवन खरखौदा, गन्नौर विधायक श्री देवेंद्र कादियान और सोनीपत विधायक श्री निखिल मदान को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं यमुनानगर में यमुनानगर विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा और साढौरा विधायक श्रीमती रेणु बाला अभियान की कमान संभालेंगे।इस पहल से प्रदेश के सभी 23 जिलों और पुलिस/प्रशासनिक क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन अभियानों की गति में तेजी आने और जनप्रतिनिधियों के सीधे जुड़ाव से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

विभाजन के बाद हरियाणा आए विस्थापितों ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को किया समृद्ध: राव इंद्रजीत सिंह

👉गुरुग्राम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का...

विभाजन विभिषिका की घटनाओं को इतिहास में संजोय रखें- केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल

👉युवाओं को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय पाठयक्रमों में...