ड्रोन टेक्नोलॉजी में हरियाणा की नई पहलःशुरु किया ड्रोन इनोवेशन चैलेंज “ड्रोनोथॉन”

Date:

spot_img

👉स्टार्टअप हरियाणा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और ड्रोन टेक मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव

👉सोसाइटी ने ड्रोन निर्माताओं, इनक्यूबेटरों और ड्रोन इकोसिस्टम से जुड़े हितधारकों को एक मंच पर लाया
Haryana News: हरियाणा को ड्रोन इनोवेशन, स्वदेशी तकनीक विकास, उन्नत विनिर्माण और युवाओं के नेतृत्व वाले उद्यमिता के केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग,स्टार्टअप हरियाणा तथा ड्रोन टेक मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने “ड्रोनोथॉन – हरियाणा ड्रोन इनोवेशन चैलेंज”की शुरुआत की।इस दिशा में वीरवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय ड्रोन उद्योग परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख ड्रोन निर्माता कंपनियों, प्रौद्योगिकी कंपनियों, प्रशिक्षण संस्थानों, इनक्यूबेटरों और ड्रोन इकोसिस्टम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें 👉CM Nayab Singh Saini ने कोटला कलां स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में किए दर्शन

👉स्टार्टअप हरियाणा के इनक्यूबेटर्स के माध्यम से विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा ड्रोनोथॉन
ड्रोनोथॉन की एक महत्वपूर्ण विशेषता इसका राज्यव्यापी यूनिवर्सिटी आउटरीच मॉडल होगा। इस कार्यक्रम को स्टार्टअप हरियाणा से संबद्ध इनक्यूबेटरों के माध्यम से विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा। इनमें सहभागी इनक्यूबेटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये इनक्यूबेटर्स स्टार्टअप हरियाणा, उद्योग और विश्वविद्यालयों के युवा इनोवेटर्स के बीच एक सेतु का कार्य करेंगे तथा कैंपस आउटरीच, छात्र टीमों की पहचान, मेंटरशिप, इनोवेशन चैलेंज, मूल्यांकन एवं इनक्यूबेशन में सहयोग करेंगे।इस पहल का उद्देश्य एक विकेंद्रीकृत इनोवेशन नेटवर्क तैयार करना है, जिसके माध्यम से हरियाणा के विभिन्न हिस्सों के विश्वविद्यालय ड्रोनोथॉन में भाग ले सकें और वास्तविक औद्योगिक चुनौतियों तक अपनी पहुंच बना सकें।

इसे भी पढ़ें 👉CM Nayab Singh Saini ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਪੁਰਾਤਨ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ

👉ड्रोनोथॉन: औद्योगिक समस्याएं बनेंगी विश्वविद्यालयों की इनोवेशन चुनौतियां
ड्रोनोथॉन का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं को हरियाणा के विश्वविद्यालयों की प्रतिभा और इनोवेशन क्षमता से सीधे जोड़ना है। इस पहल के तहत उद्योगों को वास्तविक समस्याओं और तकनीकी चुनौतियों से संबंधित समस्या विवरण प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अंतर्गत ड्रोन निर्माता एवं अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियां अपनी वास्तविक औद्योगिक समस्याएं और टेक्नोलॉजी चैलेंज – प्रोबल्म स्टेटमेंटस प्रस्तुत करेंगी। इन प्रोबल्म स्टेटमेंटस को हरियाणा के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, शोधकर्ताओं, फैकल्टी, विद्यार्थियों और युवा इनोवेटर्स के सामने रखा जाएगा। युवा टीमें इन चुनौतियों के लिए व्यावहारिक, स्केलेबल और व्यावसायिक रूप से उपयोगी समाधान विकसित करेंगी।

इसे भी पढ़ें 👉ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਤਿਆਗ, ਸਾਹਸ ਅਤੇ ਸੇਵਾ ਦੀ ਜਿਉਂਦੀ-ਜਾਗਦੀ ਪਾਠਸ਼ਾਲਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ

👉हरियाणा को ड्रोन इनोवेशन एवं मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में कदम
ड्रोनोथॉन को केवल एक प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि हरियाणा के लिए एक सतत नवाचार से उद्यमिता तक की श्रृंखला के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। इसका व्यापक उद्देश्य स्वदेशी नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, प्रोटोटाइप निर्माण, इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी, स्टार्टअप निर्माण, विनिर्माण, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है।प्रमुख ड्रोन कंपनियों को विश्वविद्यालयों, इनक्यूबेटरों, शोधकर्ताओं और युवा नवाचारकर्ताओं के साथ जोड़कर ड्रोनोथॉन का उद्देश्य हरियाणा को ड्रोन नवाचार, विनिर्माण, अनुसंधान, कौशल विकास और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में योगदान देना है।

इसे भी पढ़ें 👉प्रदेश में बनेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, ग्रामीणों को मिलेगी एक ही स्थान पर सुविधा

👉हरियाणा के विश्वविद्यालयों को किया जाएगा आमंत्रित
ड्रोनोथॉन को एक राज्यव्यापी यूनिवर्सिटी इनोवेशन प्रोग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा और हरियाणा के विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों, फैकल्टी, शोधकर्ताओं और इनोवेटर्स की मल्टीडिसिप्लीनरी टीम्स बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रत्येक टीम को उद्योगों द्वारा चिन्हित वास्तविक प्रोबल्म स्टेटमेंटस पर काम करने का अवसर मिलेगा।इससे विद्यार्थियों को केवल अकादमिक या सैद्धांतिक प्रोजेक्ट तक सीमित रहने के बजाय वास्तविक औद्योगिक एवं सरकारी उपयोग से जुड़ी समस्याओं का समाधान विकसित करने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें 👉प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉युवाओं को सीधे मेंटर करेगा उद्योग
ड्रोनोथॉन की एक महत्वपूर्ण विशेषता इनोवेशन की पूरी प्रक्रिया में उद्योग की प्रत्यक्ष भागीदारी होगी। भाग लेने वाली ड्रोन निर्माता और टेक्नोलॉजी कंपनियां केवल प्रोबल्म स्टेटमेंटस ही नहीं देंगी, बल्कि विश्वविद्यालयों की टीमों को टेक्निकल मेंटरशिप, डोमेन एक्सपर्टीज़ और प्रैक्टिकल इंडस्ट्री इनपुट्स देने में भी सहयोग करेंगी।इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ड्रोनोथॉन से निकलने वाले इनोवेशन केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रहें, बल्कि वे वास्तविक बाजार की आवश्यकता, तकनीकी व्यवहार्यता और व्यावसायिक उपयोगिता से जुड़े हों। चयनित समाधानों को आगे प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC), फील्ड ट्रायल्स, इन्क्यूबेशन, इंडस्ट्री मेंटरशिप, इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन और कमर्शियलाइजेशन के अवसरों से जोड़ा जा सकेगा, जो संबंधित कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों एवं मूल्यांकन के अधीन होगा।

इसे भी पढ़ें 👉कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

👉ड्रोनोथॉन के प्रमुख चुनौती क्षेत्र
ड्रोनोथॉन के तहत औद्योगिक समस्या विवरण में ड्रोन के उभरते हुए अनुप्रयोगों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया जा सकता है, जैसे- कृषि छिड़काव और प्रिसिजन एग्रीकल्चर, ड्रोन आधारित मैपिंग और सर्वेक्षण, सड़क, राजमार्ग और पुलों का निरीक्षण, बुनियादी ढांचे की निगरानी, लॉजिस्टिक्स और लास्ट-माइल डिलीवरी, औद्योगिक निरीक्षण, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया, सार्वजनिक सुरक्षा और निगरानी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्वायत्त ड्रोन संचालन, स्वदेशी ड्रोन कंपोनेंट्स, बैटरी और प्रोपल्शन तकनीक, ड्रोन संचार प्रणाली, जीआईएस और जियोस्पेशियल तकनीक, ड्रोन डेटा एनालिटिक्स, रक्षा और रणनीतिक अनुप्रयोग, काउंटर-ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक, स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट सिटी अनुप्रयोग, खनन और प्राकृतिक संसाधनों की निगरानी, उन्नत विनिर्माण और उभरती ड्रोन तकनीक शामिल हैं।

 👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

हर घर नल पहुंचा, अब पानी की हर बूंद बचाने में जुटा हरियाणा : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

👉दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में हरियाणा ने जलापूर्ति...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां;लाभ वाले पैक्स की संख्या 33 से बढ़कर 51 हुई

👉वित्तीय मजबूती, डिजिटल सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा...

CM Nayab Singh Saini ने कोटला कलां स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में किए दर्शन

👉नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति...