सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं:आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग

Date:

spot_img

👉श्री के.एम. पांडुरंग ने पंचकूला गौशाला ट्रस्ट की 13वीं एवं ‘कलाम एक्सप्रेस’ की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप की शिरकत
👉विशेष बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, श्री पांडुरंग ने बढ़ाया हौसला
👉विशेष बच्चों की शिक्षा, उपचार और आत्मविश्वास की राह आसान कर रही ‘कलाम एक्सप्रेस- श्री पांडुरंग
Haryana News:हरियाणा के सूचना, जनसम्पर्क , भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता। उनकी शारीरिक चुनौती उनकी क्षमता का अंतिम परिचय नहीं होती। यदि उन्हें सही अवसर, प्रशिक्षण, चिकित्सा, प्रेम और विश्वास मिले तो वे अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।श्री पांडुरंग आज माता मनसा देवी गौधाम में पंचकूला गौशाला ट्रस्ट की 13वीं एवं ‘कलाम एक्सप्रेस’ की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाओं द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए ‘कलाम एक्सप्रेस’ सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हालांकि, इस दिशा में संस्थागत स्तर पर और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे बच्चों के जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास की रोशनी पहुंचाई जा सके। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अपनी ओर से तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें 👉CM Nayab Singh Saini ने सिंगापुर के SING फोरम में फायरसाइड चैट के दौरान हरियाणा को निवेश का सबसे बेहतर विकल्प

👉पंचकूला में बने विशेष बच्चों के लिए सर्वसुविधायुक्त संस्थान
श्री पांडुरंग ने कहा कि पंचकूला में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित ऐसा संस्थान विकसित किया जाना चाहिए, जहां देश और प्रदेश से आने वाले बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा सके। ऐसा संस्थान बच्चों को बेहतर अवसर देने के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण सहारा बन सकता है।उन्होंने कहा कि एक ओर गौमाताओं की सेवा एवं संरक्षण के लिए समर्पित पंचकूला गौशाला ट्रस्ट अपनी 13वीं वर्षगांठ मना रहा है, वहीं दूसरी ओर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के जीवन में शिक्षा, उपचार और आत्मविश्वास की रोशनी पहुंचाने वाली ‘कलाम एक्सप्रेस’ अपनी तीसरी वर्षगांठ पूरी कर रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता करुणा, पालन-पोषण और सह-अस्तित्व की प्रतीक रही हैं। गौसेवा केवल गोवंश की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस संवेदना को जीवित रखने का माध्यम है, जो हमें प्रत्येक जीव के प्रति दया और जिम्मेदारी का भाव सिखाती है। यह गर्व की बात है कि पंचकूला गौशाला ट्रस्ट पिछले 13 वर्षों से इसी भावना को अपने कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है।

👉शिक्षा को बच्चों तक पहुंचा रही ‘कलाम एक्सप्रेस’
श्री पांडुरंग ने ‘कलाम एक्सप्रेस’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उन बच्चों तक शिक्षा, विशेष प्रशिक्षण और फिजियोथेरेपी पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो अपनी शारीरिक परिस्थितियों के कारण सामान्य स्कूलों तक नहीं पहुंच पाते। इसे ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ की अवधारणा के रूप में विकसित किया गया है, ताकि शिक्षा बच्चों तक पहुंचे।उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई इस पहल को श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल का सहयोग मिला तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, पंचकूला ने भी इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने इस पहल से जुड़े चिकित्सकों, विशेषज्ञों, रेड क्रॉस सोसायटी, सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े शिक्षकों, फिजियोथेरेपिस्टों, स्वयंसेवकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी के सामूहिक प्रयास विशेष शिक्षा और फिजियोथेरेपी के माध्यम से अनेक बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

👉बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। श्री पांडुरंग ने बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि मंच पर इस तरह का प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है।उन्होंने बच्चों को स्कूली बैग देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षकों और फिजियोथेरेपिस्टों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के उपरांत आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग ने गौशाला में गौसेवा की तथा गौमाता को गुड़ और हरा चारा खिलाया।इस अवसर पर पंचकूला गौशाला ट्रस्ट के प्रधान श्री कुलभूषण गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, जिला महामंत्री श्री जय कौशिक, डीईईओ सुमन चौधरी, डीईईओ रमेश बत्रा, भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख प्रवीण अत्रे, ट्रस्ट सदस्य श्री दीपक बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

👉लगभग 5 लाख किसान क्रेडिट कार्ड धारक होंगे लाभान्वित Haryana...